मुख पृष्ठअंतर्राष्ट्रीय योग दिवसमोकामा: अर्न्तर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े ही उमंग- उत्साह के साथ मनाया गया

मोकामा: अर्न्तर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े ही उमंग- उत्साह के साथ मनाया गया

मोकामा,बिहार: स्टेशन रोड स्थित श्री कृष्णा मारवाड़ी उच्च विद्यालय के प्रांगण में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय,मोकामा फिजिकल अकादमी,तथा योग संस्थान मोकामा द्वारा अर्न्तर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े ही उमंग- उत्साह के साथ मनाया गया ।

ब्रह्माकुमारी निशा बहन जी ने योग के साथ राजयोग मेडिटेश से सबको अवगत कराते हुए कहा कि योग और ध्यान परस्पर एक दूसरे के सहयोगी तथा एक दूसरे के बिना अधूरे भी । फिर सबों को राजयोग ध्यान का अभ्यास भी कराया ।

मोकामा फिजिकल अकादमी के संस्थापक रौशन भारद्वाज जी ने फिजिकल फिटनेस के साथ मेंटल फिटनेस पर भी ध्यान देने को कहा तथा सबको धन्यवाद ज्ञापित किया ।

योग प्रशिक्षक प्रेम रंजन जी (वायुसेना के निवृत अधिकारी) ने योग और आसन करवाते हुए इसके फायदे को बताया तथा प्रतिदिन इसे दिनचर्या में शामिल करने पड़ जोर दिया ।

अन्त में ब्रह्माकुमारी निशा बहन जी ने मोकामा फिजिकल अकादमी के संस्थापक रौशन भारद्वाज जी तथा योग प्रशिक्षक प्रेम रंजन जी और उनकी युगल वंदन रंजन जी को ईश्वरीय साहित्य प्रदान किया ।

कार्यक्रम में करीब 400 लोगों ने हिस्सा लिया ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments