इंदौर,मध्य प्रदेश। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के गंगोत्री विहार सेवा केंद्र में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह एवं आध्यात्मिक वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि योगाचार्य डॉ. निर्मल महाजन, डॉ. के.सी. जैन (फिजियो, योग, नेचरोपैथी, आहार, पोषण एवं जीवन शैली विशेषज्ञ, योग मित्र अभियान के मीडिया प्रभारी एवं सहसंयोजक), गंगोत्री विहार कॉलोनी अध्यक्ष मुकेश खाटवा, लाइनेस तेजस्विनी क्लब इंदौर के डायरेक्टर रमाकांत सोनी, सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी सीमा दीदी, ब्रह्माकुमारी प्रतिमा दीदी एवं ब्रह्माकुमारी ललिता दीदी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।