मुख पृष्ठराज्यमध्य प्रदेश।नौगांव : मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती जी की प्रथम पुण्यतिथि पर सभी बीके...

नौगांव : मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती जी की प्रथम पुण्यतिथि पर सभी बीके भाई बहनों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए

नौगांव, मध्य प्रदेश। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा विद्यालय के परिसर में ब्रह्माकुमारी संस्था की की प्रथम मुख्य प्रशासिका आदरणीय मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती जी की प्रथम पुण्यतिथि पर सभी बीके भाई बहनों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सेवा केंद्र प्रभारी आदरणीय नंदा बहन जी मातेश्वरी जी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर बीके भाई बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि मातेश्वरी जी ने मात्र 35 वर्ष की आयु में त्याग तपस्या कर अनेक भाई बहनों की प्यार से पालना की जिससे उन्हें सभी प्यार से मम्मा कहते थे । मामा त्याग तपस्या एवं सादगी की प्रतिमूर्ति थी मम्मा मैं अनेक भाई बहनों को आप समान बनाया । बहन जी ने कहा कि मम्मा के अंदर अनेक अच्छाई विशेषताएं थी । कार्यक्रम में नौगांव सेवा केंद्र प्रभारी आदरणीय नंदा बहन जी, नौगांव महारानी माया सर्वानी जी, बीके भाई बहन एवं अन्य भाई बहन उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम सुबह के सत्र एवं शाम के सत्र में हुआ। सभी ने मम्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनसे दृष्टि ली। सभी ने मामा की शिक्षाओं को जीवन में धारण करने का संकल्प लिया। सभी को ईश्वरीय प्रसाद प्रदान किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments