जयपुर,वाटिका, राजस्थान। प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के वाटिका स्थित प्रभु दर्शन भवन सेवा केंद्र में मातृ दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सेवा केंद्र की संचालिका बी.के. ब्रह्मा देवी ने इस दौरान मातृशक्ति के सामाजिक, पारिवारिक, और राष्ट्रीय महत्व पर विचार व्यक्त किये। महिलाओं को आत्मिक रूप से अपने को कैसे सशक्त बनाएं । माताओ को तिलकतिलक, ताज, चुनरी पहनाकर स्वागत किया। तथा ईश्वरीय सौगात भेट की गई। सभी माता बहनों को अलग-अलग गेम्स से मनोरंजन किया।
कुमारी पूर्वी और परी ने सभी माता के सम्मान में नृत्य किया। कुछ माता की बच्चों ने अपनी मां के लिए कविताऔर सम्मान के दो शब्द बोले।
डॉ ऐश्वर्या बहन ने मातृ दिवस के उपलक्ष में मां की महिमा करते हुए अपने विचार व्यक्त किया। साथ ही अर्चना बहन ने जीवन में मां की अहम भूमिका पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के अंत में केक कटिंग किया गया तथा सभी को ईश्वर या प्रसाद वितरण किया गया।
जयपुर,वाटिका: मातृ दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया
RELATED ARTICLES




