मुख पृष्ठसमाचारपूर्व मुख्य प्रशासिका दादी प्रकाशमणि जी का 15 वा स्मृति दिवस मनाया...

पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी प्रकाशमणि जी का 15 वा स्मृति दिवस मनाया और भाई-बहनों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किये

करेली, मध्य प्रदेश। पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी प्रकाशमणि जी  का 15 वा स्मृति दिवस मनाया और सभी भाई बहनो ने  श्रद्धा सुमन अर्पित किये और दादी जी के निमित्त भोग भी स्वीकार कराया गया।  प्रभु उपहार भवन करेली में कार्यक्रम में बी के भाई बहनों को संबोधित करते हुए  ब्रह्माकुमारी वर्षा दीदी जी ने दादी जी की विशेषताएं बताते हुए कहा कि जिस प्रकार हमारी दादी जी ने एक बल एक भरोसा के साथ अपने आप को संपूर्ण समर्पित कर ईश्वरी सेवा में अपना जीवन व्यतीत किया और यज्ञ के प्रति समर्पित रहे, हम भी उनकी विशेषताओं को धारण कर परमपिता परमात्मा  के विश्व परिवर्तन के कार्य में अपना योगदान दें। अंतरराष्ट्रीय संस्था प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय जो कि 135से अधिक देशो मे विश्व परिवर्तन का स्वर्णिम भारत निर्माण करने की ईश्वरीय सेवा मे निरंतर कार्य कर रही है , जो कि परमपिता शिव की  श्रीमत के आधार पर मातृ शक्तियो द्वारा संचालित हो रही है । ब्रह्माकुमारीज की 38 बर्ष (1969-2007) तक मुख्य प्रसाशिका रही राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी के कुशल नेतृत्व में ईश्वरीय सेवाओं में बहुत विस्तार हुआ और पूरे विश्व को एक परिवार के रूप में बंधुत्व का संदेश दिया, जिनकी पुन्य स्मृति  को हम विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में मनाते है ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments