Homeराज्यउत्तर प्रदेशआगरा: प्रसिद्ध कथावाचिका जया किशोरी जी को ब्रह्माकुमारीज द्वारा ईश्वरीय सौगात एवं आध्यात्मिक...

आगरा: प्रसिद्ध कथावाचिका जया किशोरी जी को ब्रह्माकुमारीज द्वारा ईश्वरीय सौगात एवं आध्यात्मिक निमंत्रण

आगरा,उत्तर प्रदेश। फतेहाबाद रोड स्थित राजदेवम परिसर मे आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के दौरान प्रसिद्ध कथावाचिका जया किशोरी जी ने अपने प्रेरणादायी प्रवचनों में बच्चों को श्रेष्ठ संस्कार, नैतिक जीवन-मूल्यों तथा सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी आर्ट गैलरी म्यूजियम की प्रभारी मधु दीदी, माला दीदी एवं श्रुति बहन ने जया किशोरी जी से सौहार्दपूर्ण भेंट कर उन्हें ईश्वरीय सौगात भेंट की तथा ब्रह्माकुमारीज के आध्यात्मिक सेवा कार्यों एवं आर्ट गैलरी म्यूजियम के दर्शन हेतु स्नेहपूर्वक निमंत्रण दिया। इस आत्मीय मुलाकात में आध्यात्मिक मूल्यों के प्रसार, संस्कारवान समाज निर्माण तथा युवा पीढ़ी में नैतिक चेतना जागृत करने के विषय पर सकारात्मक विचारों का आदान-प्रदान हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments