वैशाली, बिहार: चैतन्य देवियों का सम्मान समारोह” नवरात्री के पावन वेला के अवसर पर शांति शक्ति सरोवर रिट्रीट सेंटर, वैशाली, बिहार में किया गया। जिसमे राजयोगिनी रानी दीदी जी ( बिहार और झारखण्ड-जमशेदपुर ज़ोनल इंचार्ज ),बी. के. मीणा दीदी ( शांति शक्ति सरोवर रिट्रीट सेंटर, उप संचालिका ),बी. के. जयंती बहन -लालगंज, बी. के. पिंकी बहन -सराय, बी. के. डॉली बहन – बलिया, बी. के. सुभाष बहन – पटना,बी. के. सावित्री बहन, बी. के. सुनीता, बी. के. सुमन, बी. के. खुशबू, बी. के. किशोरी, बी. के. सुधा, बी. के. जैस्मिन आदि बी. के.बहनें उपस्थित रहे।
राजयोगिनी रानी दीदी ने मम्मा – बाबा का अनुभव सुनाते हुए कहा मीठे बाबा ने हमें ऐसा योग सिखाया जिससे रावण को मारना सहज हो गया। अस्त्र -शस्त्र की जरूरत नहीं योग बल से, योग की शक्ति से इन विकारों से दूर होकर सम्पूर्ण निर्विकारी माया जीते जगतजीत बनाया तो आज वरदानी स्वरूप धारण करने का दिन है। बाबा ने बहुत शक्तियाँ दी है, वरदान दिए और इन विकारों से छुटकारा दिलाया है। मायाजीत, जगतजीत बनाया है तो हम बाबा को कितना – कितना शुक्रिया करें। कितनी शक्ति उन्होंने भरी है। हमने साकार बाबा को देखा, मम्मा को देखा बहुत पालना मिली, बहुत शक्ति और प्यार मिला। कदम – कदम पर याद आता रहता जैसे बाबा मेरे सम्मुख है। बाबा मेरे साथ -साथ है। हर जगह मेरे साथ -साथ चल रहे है। बाबा सभी बच्चों को दृष्टी दे रहे है इस प्रकार से मीठे बाबा का शक्ति, सहयोग प्राप्त होता है।
लालगंज, बिहार विधायक संजय कुमार सिंह ( RJD ) ने आकर आदरणीय दीदी जी से नवरात्री पर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा दीदी माँ चैतन्य मे दुर्गा समान है मैंने जब भी देखा हमेशा मुस्कुराता चेहरा और निश्चित अवस्था।





