रोहतक,हरियाणा: ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र शीला बाईपास की ओर से डोभ गांव में नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम किया गया, जिसमें गांव के ग्रामीण तथा महिला नशा मुक्ति प्रदर्शनी देखने के लिए आई। केंद्र इंचार्ज बी के रक्षा दीदी ने नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताया कहा कि जो भी व्यक्ति किसी भी प्रकार का नशा करता है उसे उसके परिवार में संघर्ष पैदा होता है, तनाव बढ़ जाता है ,संबंधों में टकराव बढ़ जाता है। नशा करने वाला व्यक्ति अनेक बीमारियों की चपेट में आ जाता है बी के कुसुम बहन ने सभी को नशा मुक्ति प्रदर्शनी समझाई तथा बताया कि नशा करने वाले व्यक्ति के लक्षण कैसे पहचाने, वह देर से घर आने लग जाता है, झूठ बोलना, बातें छुपाना शुरू कर देता है तथा बार-बार पैसे मांगना शुरू करता है तो समझ जाना चाहिए कि यह कहीं ना कहीं नशे की चपेट में आ रहा है। बीके वासुदेव भाई जी ने साप्ताहिक राजयोग कोर्स की जानकारी दी । इस कार्यक्रम में गांव के लगभग50 ग्रामीण एकत्रित हुए । https://drive.google.com/drive/folders/1mnXCClUHKKG62QvG2yOw9oxvzMXB9eZh



