मोतिहारी,बिहार : नगर के बनिया पट्टी सेवा केंद्र की बहनों ने पूर्वी चंपारण के जिला पदाधिकारी सौरभ सुमन यादव को रक्षा सूत्र बांधकर उनके सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की. सेवा केंद्र की प्रभारी बीके विभा एवं सहायक प्रभारी बीके करुणा ने जिला पदाधिकारी को रक्षा सूत्र बांधा तथा रक्षाबंधन के आध्यात्मिक महत्व से अवगत कराया।
ब्रह्माकुमारी बहनों ने संस्था के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय माउंट आबू से प्रकाशित विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं के नवीनतम अंक भी जिला पदाधिकारी को भेंट किए। इसके साथ ही उन्हें ईश्वरीय सौगात प्रदान कर आध्यात्मिक जीवन एवं राजयोग के संदेश से जुड़ने का निमंत्रण दिया।
जिला पदाधिकारी ने ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा किए जा रहे आध्यात्मिक एवं सामाजिक सेवा कार्यों की सराहना की तथा रक्षाबंधन की शुभकामनाएं स्वीकार कीं।


