कामयाबी के बेमिशाल 12 साल

0
388

कमायबी के बेमिशाल 12 सालपीस ऑफ माइंड टीवी चैनल ने बदला करोड़ों आत्माओं का जीवन

आबू रोड, राजस्थान। मन की संतुष्टि मानव के सामने यक्ष प्रश्न है। दिन प्रति दिन विकराल रूप धारण करती इस समस्या के निछान के लिए मानव ने अनेक साधन भी इजाद कर रखे हैं लेकिन वे अल्पकालिन है व अधुरे व बौने से लगते हैं। निरंतर विकास की दौड़ में थकान मिटाने के लिए उसके पास एक अन्य मार्ग भी है जो निराला है व सही मायने में वो मन को संतुष्टि प्रदान करता है। यह एक ऐसे मार्ग है जो सत्य से लबरेज है व जिसकी सही मायने में मानव को जरूरत भी है। इस मार्ग पर प्रजापिता ब्रहमाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ,माऊंट आबू राजस्थान से प्रसारित हो रहा है पीस ऑफ माइंड टीवी चैनल। लगातार लोगों को खुशियां प्रदान करने वाला ये चैनल अपनी कामयाबी के 12 वर्ष पूरे कर चुका है। इन 12 वर्ष के अर्से में चैनल ने करोड़ों दर्शकों की दुवाए जहां ली हैं वहीं उन्हें बदले में मन की शांति भी प्रदान की है। इस आध्यात्मिक चैनल को वहीं लोग देखते हैं जो आगे बढऩा चाहते हैं व मन की सच्ची शांति चाहते हैं। वर्तमान में चैनल के साथ अनेक पवित्र आत्माएं जुड़ रही हैं। यह चैनल परम शाक्ति शिव बाबा का संदेश जन-जन तक पहुंचा रहा है।

सुरेंद्र सिंह मलिक वर्तमान समय में चारों तरफ अशान्ति का बोलबाला है। आपा धापी भरे इस युग में मानव जैसे शांति को पीछे छोड़ आया है। सुविधाओं के बावजूद  भी केवल विकृत मानसिकताओं के कारण सबसे ज्यादा मानव दुखी है। हर जगह डिप्रेशन ही डिप्रेशन नज़र आता हैं। इन परिस्थितियों में मानव पुरी तरह से अशांत सा मालुम पड़ता है। धन कमाने की लालसा व प्रतिस्पर्धा ने उससे पूरी तरह से अशांत कर दिया है। इन हालातों में वह कैसे शांत रहे समस्त मानव जाति इस अधेड़ बुन में है व उसके सामने बड़ा सवाल मन की उन्नति व शांति का है। अकसर वह इस सवाल का उत्तर जानने की तलाश में रहता है। ऐसे में वह मनोरंजन के अनगिनत साधनों के माध्यम से अपने आप को जहां संतुष्टï करने का निरंतर प्रयास करता नज़र आता है या फिर मोबाइल की ग्लोबल दुनिया से जुडक़र अपने को व्यस्त करने का प्रयास करता है। इन विकट हालातों में कुछ आसुर परवर्तियां मदीरा का सहार भी लेती हैं लेकिन वो मन को कुछ समय के लिए तो शांत कर देती हैं लेकिन दीर्घ कालिन समय के लिए नहीं। अगर गौर से देखा जाये तो मन की संतुष्टि ही हमारा असली खजाना है लेकिन वो इस प्रतिस्पर्धा की दौड़ में लुटने लग रहा है।   मन की संतुष्टि मानव के सामने यक्ष प्रश्न है। दिन प्रति दिन विकराल रूप धारण करती इस समस्या के निछान के लिए मानव ने अनेक साधन भी इजाद कर रखे हैं लेकिन वे अल्पकालिन है व अधुरे व बौने से लगते हैं। निरंतर विकास की दौड़ में थकान मिटाने के लिए उसके पास एक अन्य मार्ग भी है जो निराला है व सही मायने में वो मन को संतुष्टि प्रदान करता है। यह एक ऐसे मार्ग है जो सत्य से लबरेज है व जिसकी सही मायने में मानव को जरूरत भी है। इस मार्ग पर प्रजापिता ब्रहमाकु मारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ,माऊंट आबू राजस्थान से प्रसारित हो रहा है पीस ऑफ माइंड टीवी चैनल। लगातार लोगों को खुशियां प्रदान करने वाला ये चैनल अपनी कामयाबी के 12 वर्ष पूरे कर चुका है। इन 12 वर्ष के अर्से में चैनल ने करोड़ों दर्शकों की दुवाए जहां ली हैं वहीं उन्हें बदले में मन की शांति भी प्रदान की है। इस आध्यात्मिक चैनल को वहीं लोग देखते हैं जो आगे बढऩा चाहते हैं व मन की सच्ची शांति चाहते हैं। वर्तमान में चैनल के साथ अनेक पवित्र आत्माएं जुड़ रही हैं। यह चैनल परम शाक्ति शिव बाबा का संदेश जन-जन तक पहुंचा रहा है।      आध्यात्मिकता का प्रसार कर रहे इस चैनल का वर्तमान दौर में यहां तक प्रभाव है की जो लोग पीस ऑफ माइंड टीवी चैनल को देखते हैं निश्चित रूप से वे एक ऐसी दुनिया में प्रवेश कर जाते हैं जो तमाम बुराई से दूर व एक एक ऐसे समाज का निर्माण कर रही है जहां घृणा, द्वेष,नफरत, काम, क्रोध, लोभ, मोह और अंहकार नहीं है। चैनल को देखने वाले अपने आप को तमाम तरह की बुराइयों से बचा लेते हैं। इसके पीछे एक अहम कारण है बेहतरीन कार्यक्रमों का प्रसारण और उनका बेहतरीन तरीके से प्रस्तुतिकरण। क्योंकि इस चैनल पर जो भी कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाते हैं वो मानव मात्र में गुणों का विकास करते हैं और मानव मात्र के अंदर पॉजिटिविटी का बड़ी मात्रा में विस्तार करते हैं। एक प्रकार से यह चैनल नकारात्मक विचारों को मन से दूर करता है और पूरे यूनिवर्स में पॉजिटिविटी का संदेश पहुंचाता है। पीस ऑफ माइंड आज कामयाबी के शिखऱ पर अपनी गौर्वमय उपस्थिति के12 बेमिशाल वर्ष पूरे कर चुका है। शायद बिना किसी विज्ञापन के चलने वाला यह चैनल है। सुनते हैं तो आश्चर्य होता हैं की कोई चैनल बिना विज्ञापन के कैसे चल सकता है लेकिन यह सब पीस ऑफ माइंड टीवी चैनल द्वारा संभव हो रहा है।

  

चैनल के बारे में प्रजापिता ब्रहमाकु मारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की चंडीगढ़ के सैक्टर 28 की राजयोगी टीचर बी. के. पूनम बहन कहती हैं पीस ऑफ माइंड चैनल को देखने से ताजगी महसूस होती है। सामाजिक जीवन में मूल्यों को बढ़ावा मिलता है। सवेरे या सांय अगर 15 मिनट के लिए पीस ऑफ माइंड टीवी चैनल को देख लिया जाए तो मनुष्य में ताजगी का बहुत बड़ा भंडार इकटठा हो जाता है। जो बहुत सी बीमारियों को दूर करता है व मन में चल रहे विचारों पर नकेल कसता है। इस टीवी चैनल का पूरा फोकस पॉजिटिविटी पर केंद्रीत रहता है। एक प्रकार से यह चैनल पॉजिटिविटी को पूरे विश्व में फलाने का कार्य कर रहा है।    

हरियाणा की अग्रणी संस्था फैला उजियारा फाउंडेशन की प्रदेशाध्यक्षा कुमारी रंजिता कहती हैं की यह चैनल ज्ञान,पवित्रता की शक्ति हर हद को शांति के गुण से जोडऩे का कार्य कर रहा है। जीवन को नई दिशा प्रदान कर खुशियों के रंग में रंगता यह चैनल हर विचार को अच्छी तरह से प्रस्तुत कर सत्य का प्रकाश आम जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है। पिछले 12 वर्षों में आम व्यक्ति को इस चैनल ने वो दिया है जो लाख प्रयास के बावजूद भी मिलना संभव नहीं है। यह दिव्य चैनल दुनिया भर के लोगों के मन में पूरी तरह से बस चुका है। 24 घंटे लोगों से रूबरू होता यह चैनल अपनी रूहानी यात्रा में लोगों के मन में समा गया है। सबकी सुंदर दुवाओं से यह टीवी चैनल हर पल को खुशी में तबदील करता है। प्यार,प्रेम के प्रकाश को सारे जहां में रोशन करता यह टीवी चैनल ज्ञान योग बल प्रदान करता है। आम व्यक्ति में प्रकाश की उमंग भरता है।  

    पानीपत के कुश्ती प्रशिक्षक नरेंद्र सिंह मलिक चैनल पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहते हैं की चैनल पर सवेरे सांय विभिन्न भाषाओं के बेहतरीन कार्यक्रम जैसे तमिल, तेलुगू, मराठी, मलयालम, अंग्रेजी और हिंदी में बारी-बारी से प्रसारित किए जाते हैं। एक प्रकार से यह चैनल ज्ञान का सागर है। चैनल दर्शकों को आध्यात्मिक रहस्य को प्रकट करता है व पवित्र बनो -योगी बनो का स्लोगन प्रदान करता है। आबू पर्वत पर भगवान शिव की दिव्य ब्रह्मचारणियां को ईश्वर युवाओं को जोड़ता यह टीवी चैनल मेडिटेशन, मुरली का लावव देता है और प्रेम का प्रकाश फैला है। चैनल की एंकर अनिका चांद की प्रस्तुति बेहतरीन है। वे हमेशा नई नई बातों में इंट्रोड्यूस कराती है। नई जानकारी उनके माध्यम से मिलती है।

जीरकपूर के  यश भाई के अनुसार उनके जीवन में व्यापक बदलाव आया है। उन्होंने स्वयं को बदला है व उनका जीवन खुशहाल बना है। यह टीवी चैनल गुण व शक्तियों को सवारने का चैनल है। बच्चों का हीरा  और फूल बनाता है अनेकों जिंदगी चैनल से जुडक़र बदली है पीसफुल लाइफ के लिए यह चैनल बहुत ही महत्व रखता है।   

पानीपत के गांव बुआना लाखु के 12 कक्षा के छात्र सिकंदर मलिक के अनुसार दुआओं के साथ निरश आत्माओं में ऊर्जा का संचार करने वाला यह चैनल धीरे-धीरे बहुत आगे बढ़ रहा है। सुख का रास्ता बताने वाला, अनुपम ज्ञान प्रदान करने वाला ,समस्या में उलझी आत्माओं को मुक्त करने वाला, सभी के लिए दुआएं देने वाला, प्रेम का प्रकाश फैला कर एक मात्र आध्यात्मिक चैनल सेवाओं का आधार बन गया है। शांति की शक्तियों से गुण के सजाने का यह माध्यम है। पीस ऑफ माइंड जैसा नाम है वैसा ही संसार है। गीतों के माध्यम से जाकरी चैनल प्रदान करता है। मेडिटेशन सांग शांति की शक्ति से शांति जग में लानी है धीरे धीरे बजता है व सवेरे की मुरली का लाईव पूरे दिन को सफल बना देता है।  संसार की बदली तस्वीर को प्रस्तुत करता यह चैनल शांति के बीच में संपूर्ण स्वास्थ्य मन की बात बेहतरीन तरीके से करता है। मन की शांति के बीच हर सच्ची आत्मा प्रेम संपूर्ण नि:स्वार्थ भाव से इस चैनल के साथ जुड़ी है। जन कल्याण, परमात्मा ज्ञान, मेडिटेशन जैसे अनेक कार्यक्रम विभिन्न भाषाओं में इस चैलन पर दिखाये जाते हैं। सफल गीतों के माध्यम से लोगों को राहत प्रदान करने वाले इस चैनल पर प्रस्तूत कार्यक्रम उत्साह को बनाए रखतें है। चैनल में अनेक ब्रहमाकुमारी बहनों व भाईयों का विशेष योगदान है जो कार्यक्रम की प्रस्तुति देते हैं। वे लोग भी तारीफ के काबिल है जो कनटेंट को तैयार कर उसे अंतिम रूप प्रदान करते हैं। प्रात काल से सुंदर गीत ज्ञान की बातें शिव बाबा की मुरली का सीधा प्रसारण उन्होंने और प्रोत्साहन प्रदान करता है। पीस न्यूज़ और गीत रूप गागर में सागर भरने का कार्य करते हैं। ज्ञान निधि, सरिता, अमूल्य रत्न का सीधा प्रसारण चैनल पर किया जाता है। आध्यात्मिकता का प्रकाश फै लाता ज्ञान योग के जरीये नये प्रकाश के साथ उमंग भरता यह चैनल दर्शकों के भरोसे पर पूरी तरह से खरा उतर रहा है। चैनल के साथ अनेक आत्माएं जुड़ रही है। गीतों के साथ ज्ञान की बात कार्यक्रम मन में चल रहे विचारों को नियंत्रित कर नई उर्जा का संचार करता है। जिंदगी बने आसान जैसे कार्यक्रम जीवन को खुशनुमा बनाते हैं। सच्ची गीता सार कार्यक्रम में बृजमोहन भाई की वार्ता बहुत ही ज्ञानवर्धक है।  

   

कुश्रक्षेत्र के भाई संत कुमार व हिसार के परमजीत के अनुसार शिव संदेश जन-जन तक पहुंचाने रहे इस चैनल से प्रसारित विशेष कार्यक्रम ज्ञान के सागर को दर्शाते हैं। सव परिवर्तन से विश्व परिवर्तन की यात्रा को आगे बढ़ाता यह चैनल एक कदम सहयोग पदम सहयोग के बराबर है। हर दिल को जोडऩे का यह एक बड़ा माध्यम है। शक्ति ज्ञान के प्रकाश के अधीन शिवबाबा निश्चय प्रैक्टिकल सबूत है। अच्छे अनुभव मिलते हैं। चैनल पर प्रजापिता ब्रह्माïकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय माऊंट आबू के 20 प्रभागों के कार्यक्रमों का लाइव दिया जाता है जो तारीफ के काबिल है। बृजमोहन व निर्वेर भाई जिस टोपिक पर बात करते हैं। दिल को छूने वाले होते हैं। पीस न्यूज के माध्यम से प्रसारित सकारात्मक समाचार भी चैनल की पहचान हैं जो आध्यात्मिक का प्रकाश फैला रहे हैं व जानकारी प्रदान करते हैं। स्वास्थ्य के बारे में समय-समय पर करमजीत सिंधु की बेहतरीन प्रस्तुति उर्जा का संचार करती है व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करती है। 

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें