संभाजीनगर,महाराष्ट्र। रोशनी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में फिल्म ‘गॉडजी–सर्मोनाइजर ऑफ गीता’ ने शानदार सफलता हासिल करते हुए बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट फीचर फिल्म के दो प्रतिष्ठित पुरस्कार अपने नाम किए। यह फिल्म का 9वाँ राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार है। फिल्म ने विश्व भर के 80 देशों की लगभग 1700 फिल्मों के बीच यह गौरव हासिल किया।
फिल्म के निर्देशक बी.के. पम्पोश मिश्रा को बेस्ट डायरेक्टर तथा निर्माता प्रभा मिश्रा को बेस्ट फीचर फिल्म का सम्मान मिला।
6 सितंबर 2026 को संभाजीनगर में आयोजित पुरस्कार समारोह में यह सम्मान प्रसिद्ध मराठी अभिनेता संजय बनसोडे तथा रवींद्र किसनराव बोरडे, सहायक, जल विभाग, महाराष्ट्र शासन के हाथों प्रदान किया गया।
इस अवसर पर प्रभा मिश्रा ने रोशनी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के आयोजकों एवं प्रतिभागियों को माउंट आबू आने के लिए आमंत्रित किया। संभाजीनगर ज़ोन इंचार्ज राजयोगिनी शीला दीदी की उपस्थिति में आयोजित इस समारोह में फिल्म की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की गई।





