मुख पृष्ठआजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओरअहमदनगर: गदर 2 के मुख्य अभिनेता और अभिनेत्री से बी के सुप्रभा...

अहमदनगर: गदर 2 के मुख्य अभिनेता और अभिनेत्री से बी के सुप्रभा बहन तथा बी के डॉक्टर दीपक हरके भाई ने की मुलाकात

अहमदनगर,महाराष्ट्र: गदर 2 के मुख्य अभिनेता और अभिनेत्री सेप्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय अहमदनगर के सह सेवा केंद्र प्रभारी बी के सुप्रभा बहन तथा बी के डॉक्टर दीपक हरके भाई ने की मुलाकात। 
भारत की सबसे सुपरहिट फिल्म रही गदर के बाद अब निर्देशक अनिल शर्मा अब गदर 2 बना रहे है। इसकी शूटिंग अहमदनगर, महाराष्ट्र के आर्मी एरिया में हो रही है गदर में सनी देओल के बेटे का किरदार निभाने वाले उत्कर्ष शर्मा अब इस फिल्म में मुख्य अभिनेता का किरदार निभा रहे है। प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय अहमदनगर के सह सेवा केंद्र प्रभारी बी के सुप्रभा बहन तथा बी के डॉक्टर दीपक हरके भाई ने अभिनेता उत्कर्ष शर्मा तथा मुख्य नायिका सिमरत कौर से मुलाकात करके राजयोग मेडिटेशन से उनको अवगत कराया। दोनों कलाकार सेवा केंद्र आकर साप्ताहिक कोर्स करके जल्दी ही संस्था के मुख्यालय माउंट आबू आयेंगे। अभिनेता उत्कर्ष शर्मा तथा मुख्य नायिका सिमरत कौर को बी के सुप्रभा बहन तथा बी के डॉक्टर दीपक हरके भाई, बी के विहान ने ईश्वरीय सौगात प्रदान की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments