मुख पृष्ठआजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओरइंदौर : नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर भ्राता पुष्यमित्र भार्गव जी एवं...

इंदौर : नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर भ्राता पुष्यमित्र भार्गव जी एवं इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष भ्राता मधू वर्मा जी का आगमन हुआ

इंदौर,मध्य प्रदेश। सिलिकॉन सिटी सेंटर पर आज सुबह सुबह इंदौर नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर भ्राता पुष्यमित्र भार्गव जी एवं इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष भ्राता मधू वर्मा जी का आगमन हुआ साथ ही मीडिया विंग के भ्राता आशीष गुप्ता जी सहित नगर निगम के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित किया तथा सभी मुरली क्लास में उपस्थित रहे इस अवसर पर क्लास के बाद महापौर जी ने कहा कि यह ईश्वरीय ज्ञान अदभुत है । प्राधिकरण अध्यक्ष जी ने कहा कि बाबा के घर में वास्तविक शांति है। भ्राता आशीष गुप्ताजी ने स्मृति फ़ोटो भेंट कर आभार व्यक्त किया तथा बीके ज्योति बहन ने मुरली क्लास के बाद सभी का स्वागत किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments