पन्ना : राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में दीप प्रज्जवलन करते हुए

0
170

राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में दीप प्रज्जवलन करते हुए बी के सीता बहन, प्रभारी उपसेवाकेन्द्र पन्ना, श्री धीरेन्द्र सिंह बुंदेला, सरपंच, , वीरेंद्र सिंह, पूर्व सरपंच, विशाल सिंह ग्राम जसवंतपुरा तथा अन्य. 

सात्विक जीवन शैली अपनाओ आदर्श गोकुल गांव बनाओ : ब्रह्माकुमारी बहन जी
जैसा अन्न वैसा मन : ब्रह्माकुमारी बहन जी
सशक्त किसान देश‌की शान 
 : ब्रह्माकुमारी बहन जी

पन्ना ,मध्य प्रदेश। आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर राष्ट्रीय किसान दिवस के उपलक्ष पर ग्राम जसवंतपुरा में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की ओर से किसान सम्मेलन का कार्यक्रम रखा गया। जिसमें बहन जी ने सभी ग्रामवासियों को राष्ट्रीय किसान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत देश कृषि प्रधान देश है। भारत की अर्थव्यवस्था कृषि उत्पादकता पर आधारित है। अपने राष्ट्र को सुखी समृद्ध बनाने के लिए किसानों को सशक्त बनाना होगा। किसान हमारे देश की शान है। आध्यात्मिकता द्वारा किसानों के अंतः करण को शुद्ध बनाना साथ ही मेडिटेशन (ध्यान) के अभ्यास द्वारा व्यक्ति में सद्भावना, हिम्मत, आत्मविश्वास जैसे सशक्त मूल्य जागृत करना।

          कार्यक्रम में दीप प्रज्जवलन किया, जिसमे धीरेंद्र सिंह बुंदेला सरपंच, वीरेंद्र सिंह पूर्व सरपंच, श्री राम किशोर पाण्डेय, विशाल सिंह सहित अधिक से अधिक संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
      बहन जी ने सभी को राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर अपने जीवन को व्यसन मुक्त बनाने की प्रतिज्ञा कराई एवं सभी ग्रामवासियों ने व्यसन मुक्त होने के संकल्प पत्र भरे एवं पुनः आने का आग्रह किया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें