मुख पृष्ठआजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओरइंदौर: संस्था रामराज्य द्वारा ब्रह्माकुमारीज का सम्मान

इंदौर: संस्था रामराज्य द्वारा ब्रह्माकुमारीज का सम्मान

इंदौर, मध्य प्रदेश। | संस्था रामराज्य द्वारा आयोजित ज्ञानगंगा महोत्सव में “कर्तव्य परायणता के अभाव में सर्वत्र व्यवस्था का चरमराना” विषय पर स्वामी रामदयाल महाराज के प्रवचन हुए | कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारिज संस्था से इंदौर पश्चिम क्षेत्र प्रभारी ब्र.कु. शशी दीदी जी का सम्मान शील्ड एवं पौधे द्वारा  स्वामी रामदयाल महाराज, तथा शाल द्वारा बहन कंचन गिदवानी(पार्षद), भ्राता अजय शिवानी (सचिव,संस्था रामराज्य) ने किया | साथ ही ब्र.कु.शशी दीदी जी ने भी ब्रह्मकुमारिज की ओर से स्वामी जी को शिवबाबा का चित्र ईश्वरीय सौगात भेंट किया एवं माउंट आबू आने का निमंत्रण दिया |

स्वामीजी ने अपने प्रवचन में ब्रह्मकुमारिज की दिल से सराहना की तथा तपस्वी बहनो की मन एवं अन्न की शुद्धि की प्रशंसा की, इस कार्यक्रम के आयोजक, संस्था रामराज्य के संरक्षक भ्राता शंकर लालवानी (सांसद, इंदौर ) है |

महोत्सव के समापन पर संस्था की ओर से शिव प्रभु सन्देश के 1000 पर्चे बांटे गये एवं सेंटर पर आने का निमंत्रण दिया गया |  

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments