राजिम : राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया

0
128

राजिम, छत्तीसगढ़: स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर रायपुर जिले के अभनपुर तहसील में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हसदा में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया । इंदौर से पधारे धार्मिक प्रभाग की जोनल कोऑर्डिनेटर ब्रह्माकुमार नारायण भाई ने संबोधित करते हुए बताया कि आज के युवाओं को विवेकानंद के बताए हुए पथ पर आगे बढ़ कर ही हम विवेकानंद के समान बन सकते हैं उनका कहना है आगे बढ़ते चलो जब तक मंजिल हासिल नहीं हो अपने जीवन का उच्चतम लक्ष्य बनाएं चाहे उस मार्ग में कितनी भी बाधा परिस्थितियां क्यों नहीं आए बढ़ते रहना ही जीवन नदी के समान हैं और जो रुक जाता है तालाब के पानी की तरह गंदा पानी बन जाता है । इस अवसर पर प्राचार्य  कौशल प्रसाद ने बताया कि हमेशा हमें मन से युवा रहना है और मन को युवा बनाने के लिए विवेकानंद के जैसे अपने मन को सकारात्मक दिशा देनी है। सकारात्मक विचार ही हमारे मन को शक्ति प्रदान करते हैं और मन से तन स्वतः शक्तिशाली बन जाता है इसके लिए हमें आध्यात्मिक ज्ञान की आवश्यकता है। ब्रह्माकुमारी प्रिया बहन ने बताया राजयोग तन और मन को उन्नत भी बनाता है युवा भी बनाता है निर्मल भी बनाता है तभी हम विवेकानंद की जैसे आदर्श पुरुष बन सकते हैं। अंत में सभी को सहानुभूति परमात्मा अनुभूति राजयोग के माध्यम से कराई गई जिससे हम परमात्मा की अनुभूति करके विवेकानंद के समान बन सकते हैं। ग्राम की सचिव कुलदीप सेन ने संबोधित करते हुए बताया कि विवेकानंद का जीवन आध्यात्म से भरपूर था उनके धैर्य शक्ति निर्भयता शांति के गुण हम अपने जीवन में धारण करके हम भी उनके समान वन सकते है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें