मुख पृष्ठआजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओरबीदर: ग्लोबल पीस विलेज रिट्रीट सेंटर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया...

बीदर: ग्लोबल पीस विलेज रिट्रीट सेंटर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली पर्व

बीदर,कर्नाटक: ब्रह्माकुमारीज के ग्लोबल पीस विलेज रिट्रीट सेंटर में होली पर्व बड़े ही उमंग उत्साह के साथ मनाया गया। ब्रह्मा कुमारी द्वारा बी के सदस्यों के लिए आयोजित इस अलौकिक होली स्नेह मिलन कार्यक्रम में सर्वप्रथम ग्लोबल पीस विलेज की डायरेक्टर राजयोगिनी बीके सुमंगला दीदी, राजयोगिनी बीके सुनंदा दीदी के कर कमलों द्वारा शिव ध्वजारोहण किया गया। बीके पार्वती बहन, देगलूर से पधारी हुई बीके मेनका बहन, बीके विद्या बहन आदि भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। ईश्वरीय परिवार करीब 300 से अधिक भाई बहनों ने इस अवसर का आनंद लिया।

ग्लोबल पीस विलेज के प्रांगण में शिव ध्वज को जेंडर जेंडर तथा लाइटिंग के द्वारा सुंदर सुशोभित किया गया।यह मनमोहक दृश्य देखकर सभी के दिल में खुशी की लहर उमड़ पड़ी।

तत्पश्चात होलिका दहन में सभी ने अपने अंदर की कमी कमजोरीयां तथा बुराइयों की आहुति देकर सदगुण अपनाने की प्रतिज्ञा की।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments