मुख पृष्ठआजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओरदिल्ली, इंद्रपुरी : आत्म-शक्तियों को जागृत करने के उद्देश्य से कार्यक्रम रखा...

दिल्ली, इंद्रपुरी : आत्म-शक्तियों को जागृत करने के उद्देश्य से कार्यक्रम रखा गया

दिल्ली, इंद्रपुरी: नवरात्रि के पावन पर्व इंद्रपुरी नगर वासियों की आत्म-शक्तियों को जागृत करने के उद्देश्य से इंद्रपुरी सेंटर पर एक भव्य कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम में सेंटर इंचार्ज ब्र.कु. बाला ने लोगो को उनके अंदर छिपी हुई दिव्य शक्तियों को जागृत करने का आह्वान किया व नवरात्रि का आध्यात्मिक रहस्य भी बताया। वहीं राजयोगी ब्र.कु. अभिनव भाई ने कहा की नवरात्रि का पर्व शक्तियों की आराधना व ज्योत जगाने का पर्व है, राजयोग के नित्य प्रयोग से जब हम अपना कनेक्शन परमात्मा से जोड़ते हैं तो हमारे अंतरात्मा की ज्योत जागती है व सोई हुई शक्तियां पुनः जागृत होती हैं।
इस अवसर नगर की निगम पार्षद जी भी अपने भाव लोगो के समक्ष रखें और कहा की मन और आत्मा को आज शांति की जरूरत है ब्रह्मकुमारीज का ज्ञान सुनने से मन को बहुत शांति मिलती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments