मुख पृष्ठआजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओरबैतूल: बेस्ट वूमेन अवार्ड २०२३ का आयोजन किया गया

बैतूल: बेस्ट वूमेन अवार्ड २०२३ का आयोजन किया गया

बैतूल,मध्य प्रदेश। प्रचलित अखबार दैनिक भास्कर द्वारा बेस्ट वूमेन अवार्ड २०२३ का आयोजन बैतूल के केसर बाग़ में किया । इस आयोजन में समाज के विभिन्न क्षेत्रो में कार्यरत नारी शक्ति बहनों को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया । इस आयोजन में पूर्व संसद एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल , नगर पालिका अध्यक्ष पार्वत बारस्कर सहित  भास्कर समूह के कई दिग्गज मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।  शहर के कई गणमान्य नागरिको की उपस्थिति में इस आयोजन में  प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय बैतूल जिले की मुख्य संचालिका बीके मंजू दीदी जी को अध्यात्म के क्षेत्र में महिलाओं को जागरूक करने एवं उन्हें सशक्त बनाने के लिए  बेस्ट वूमेन अवार्ड  2023 से सम्मानित किया गया। विनम्र और मृदुभाषी मंजू दीदी जी एक आध्यात्मिक वक्ता के रूप में भारत के कई राज्यों में जाकर अपनी सेवाये दे चुकी है और विगत 30 वर्षो से बैतूल जिले में अपनी सेवा दे रही है। उनके मार्गदर्शन ने अध्यात्म की ओर कई परिवारों को प्रेरित किया।

 


RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments