मुख पृष्ठआजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओरजयपुर: बीके सुषमा दीदी ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर प्रभु स्मृति चिन्ह...

जयपुर: बीके सुषमा दीदी ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर प्रभु स्मृति चिन्ह एवं पुष्प गुच्छ भेंट दी

जयपुर,राजस्थान: भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जयपुर में विभिन्न कार्यक्रमों हेतु दिनांक 13 जुलाई 2023 को पधारी  थी | राजस्थान विधानसभा संबोधन एवं खाटू श्याम जी दर्शन के पश्चात दिनांक 15 जुलाई 2023 को जयपुर से देश की राजधानी दिल्ली के लिए प्रस्थान से पूर्व जयपुर के प्रतिष्ठित महानुभावो को मुलाकात हेतु आमंत्रित किया गया | 

जयपुर म्यूजियम प्रभारी राजयोगिनी बीके सुषमा दीदी ने राष्ट्रपति के विदाई कार्यक्रम में सम्मिलित होकर महामहिम को प्रभु स्मृति चिन्ह भेंट कर ब्रह्माकुमारीज जयपुर द्वारा आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु निमंत्रण प्रदान किया | दीदी जी ने राष्ट्रपति को राजधानी दिल्ली  यात्रा के मंगलमय की  कामना करते हुए  पुष्प गुच्छ प्रदान किये  | मुलाकात के दौरान जयपुर वैशाली नगर प्रभारी बीके चन्द्रकला बहन, बीके एकता बहन, भ्राता बीके  राजेश  असनानी जी  एवं बीके पारस भाई उपस्थित रहे |

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments