मुख पृष्ठआजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओरबिजनौर : खुशनुमा जीवन हेतू सकारात्मक विचारों की आवश्यकता - भगवानभाई

बिजनौर : खुशनुमा जीवन हेतू सकारात्मक विचारों की आवश्यकता – भगवानभाई

बिजनौर, उत्तर प्रदेश: जीवन को रोगमुक्त,दीर्घायु, शांत व सफल बनाने के लिए हमें सबसे पहले विचारों को सकारात्मक बनाना चाहिए। इसलिए वर्तमान में तनाव से मुक्ति के लिए सकारात्मक विचारों की आवश्यकता है। यदि हमारे विचार सकारात्मक है तो उसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा । उक्त उदगार ब्रह्माकुमारी संस्था के मुख्यालय माउंट आबू राजस्थान से  आये हुए ब्रह्माकुमार भगवान भाई ने व्यक्त किया ।  वे आज गुरुवार को स्थानीय ब्रह्माकुमारीज के राजयोग केंद्र पर स्थानीय ब्रह्माकुमारीज की पूर्व प्रभारी बी के मीनाक्षी बहन के वे स्मृति दिवस के निमित पधारे हुए ईश्वर प्रेमी भाई बहनों को खुशनुमा जीवन हेतु  सकारात्मक विचारो  की आवश्यकता  विषय पर बोल रहे थे।

भगवान भाई जी ने कहा कि सकारात्मक रहने से हर समस्या का समाधान निकलता है। बुराई में भी अच्छाई देखने का प्रयास करने से मन पर काबू पाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि मन में चलने वाले विचारों से ही स्मृति, वृत्ति, भावना, दृष्टिकोण और व्यवहार बनता है। अगर मन के विचार नकारात्मक होंगे तो स्मृति, दृष्टि, वृत्ति, भावना, व्यवहार भी नकारात्मक बनता है। ऐसा होने से मन में तनाव पैदा होता है। मन के विचार ही वास्तव में बीज है।

 भगवान भाई ने सकारात्मक विचारों को तनाव मुक्ति की संजीवनी बूटी बताया। | विकारों वश होने से तनाव की उत्पति होती है विकारों से स्वयं की रक्षा करना है | सकारात्मक विचारों का स्त्रोत आध्यात्मिकता है। उन्होंने बताया वर्तमान समय स्वयं को सकारात्मक बनाने की आवश्यकता है। सकारात्मक सोचने वाला हर परिस्थिति को स्वीकार कर विजयी बन सकता है। उन्होंने बताया कि तनाव से नशा व्यसन आदि बुरी आदते लगती है जिससे हमसे भूले होने कि संभावनाए है |

भगवान भाई  जी ने कहा सकारात्मक सोच बनाकर जीवन को सफलता दिलाते है।

डॉक्टर बीरबल सिंह पति इंद्रा सिंह  नगरपालिका चेरमन जी ने अपना उद्वोधन देते हुए कहा की मन के विचारों का प्रभाव वातावरण पेड़-पौधों तथा दूसरों व स्वयं पर पड़ता  हे|इसीलिए अपने सोच को सदा सकारात्मक रखें।उन्होंने कहा कि सकारात्मक चिंतन से सहनशीलता आती जिससे कई समस्याओं का समाधान हो जाता है।

स्थानीय राजयोग सेवाकेन्द्र की प्रभारी बी के सुरेश  बहनजी   ने कहा राजयोग के नित्य अभ्यास से ही हमारा मनोबल और आत्मबल बढ़ता है।  उन्होंने ने बताया  हम कोन ,परमात्मा कोन राजयोग का महत्व भी बताया |उन्होंने ने कहा कि  वर्तमान की परिवेश में हर एक को किसी न किसी बात का तनाव जरूर होता है।

कार्यक्रम में नूरपुर ब्रह्माकुमारी की प्रभारी बी के रीता बहनजी ने भगवान भाई जी का धन्यवाद ज्ञापित किया |

कार्यक्रम कि शुरुवात में बी के मीनाक्षी बहन के स्मृति में श्रद्धा सुमन अर्पण करके किया गया |

भगवान भाई ने मनोबल, आत्मबल बढ़ाने के लिए राज योग भी कराया ।

कार्यक्रम में रघुवीर बिश्नोई , मोहम्मदपुर ब्रह्माकुमारी की बी के सीमा बहन , बी के अनुच भाई , बी के विपुल भाई और काफी वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments