मुख पृष्ठआजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओरगांधीनगर: रोटरी क्लब ऑफ केपिटल, ग़ांधीनगर का 2023-24 का इंस्टोलशन सेरीमनी

गांधीनगर: रोटरी क्लब ऑफ केपिटल, ग़ांधीनगर का 2023-24 का इंस्टोलशन सेरीमनी

गांधीनगर,गुजरात: रोटरी क्लब ऑफ केपिटल, ग़ांधीनगर का 2023-24 का इंस्टोलशन सेरीमनी, 56 भोग बेन्कवेट हॉल, सरगासण, गांधीनगर में 23, जुलाई, 2023 को आयोजित किया गया था। जिसमें इन्स्टोलेशन एवं इन्डक्शन ऑफिसर, गांधीनगर उत्तर के एम.एल.ए. भगिनी रीटाबेन पटेल तथा ब्रह्माकुमारीज, सेकटर.28, गांधीनगर सेवाकेन्द्र  प्रभारी आदरणीय कैलाश दीदीजी को  भी गरीमामय सादर निमत्रण दिया गया।  

             2022-23 के प्रमुख रोटे.पार्थ ठक्कर द्वारा शाब्दिक स्वागत सह अभिवादन के साथ साथ गीत एवं पुष्पगुच्छ से भी दीदीजी का स्वागत किया गया I  गत वर्ष का सर्विस रीपोर्ट पेश करते हुए 2022-23 के सेक्रेटरी रोटे.किन्जल त्रिवेदी ने ब्रह्माकुमारी की ओर से आदरणीय कैलाश दीदीजी द्वारा 2022-23 में विशेष तौर पर मिले ईश्वरीय मार्गदर्शन, सेकटर.28 सेवाकेन्द्र के हॉल मे साथ सहकार से किए गये अनेकाअनेक कार्यक्रम , प्राप्त पारिवारीक स्नेह युक्त साथ सहकार का विशेष आभार सह जिक्र किया था तथा प्रमुख एवं सेक्रेटरी ने मिलकर स्नेह से दीदीजी को विशेष मोमेन्टो भी भेट किया।  प्रसंगोपात, गत वर्ष 2022-23 में रोटरी क्लब ऑफ केपिटल, गांधीनगर को ब्रह्माकुमारीज की ओर से मिले साथ, सहकार, सत्कार को 2023-24 में जारी रख जाने की आशा अभिलाषा भी उन नयनो से झलक रही थी।

             इस अवसर पर दीदीजी ने भी सभी को ईश्वरीय परिवार की भासना कराते हुए अनुकूलता पर उपस्थित सभी को स्थानिय सेवाकेन्द्र पर राजयोग अभ्यास ,साप्ताहिक कोर्स के लिए तथा ब्रह्माकुमारीज मुख्यालय, आबु, राजस्थान में आयोजित कॉन्फरन्स, शिबिर के लिए निमंत्रण दिया ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments