मुख पृष्ठस्वास्थ्य के लिए40 के बाद संतुलन को बेहतर करता है टो रेज अभ्यास

40 के बाद संतुलन को बेहतर करता है टो रेज अभ्यास

सप्ताह में कम से कम 2 से 3 सेट टो रेज एक्सरसाइज़ करने से 40 की उम्र के बाद घटने वाला शारीरिक संतुलन बेहतर होता है। पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। दिल में रक्त प्रवाह बढ़ता है।

ऐसे करें…
फर्श पर सीधे खड़े हो जाएं।
अब धीरे-धीरे दोनों पैरों के पंजों को उठाएं। केवल एडिय़ां फर्श पर रहनी चाहिए।
3 से 5 सेकंड रुकें।
15 से 20 बार दोहराएं।

घुटने में चोट की आशंका कम…

मांसपेशियां मजबूत होती हैं – पिंडली में ऊपर की तरफ पाई जाने वाली टिबिअलिस मांसपेशियां पंजों को ऊपर उठाने में मदद करती हैं। ये मांसपेशी जितनी मजबूत होंगी, घुटने और एंकल में चोट की आशंका उतनी ही कम होगी।

हृदय में रक्तप्रवाह बढ़ता है – पैरों और टखनों के आस-पास की वाहिकाओं को गुरुत्वाकर्षण एवं हृदय से दूरी के कारण रक्त को वापस भेजने में कठिनाई होती है। टो-रेजिंग एक्सरसाइज़ इन मांसपेशियों को मजबूत करती है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments