ब्रह्माकुमारीज दिव्य संस्कार भवन, नरसिंहपुर में बेटी दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम ब्रह्माकुमारी कुसुम दीदी के सानिध्य में एवं विशेष अतिथि तेंदूखेड़ा जज भ्राता शिवकांत कुशवाहा जी के आतिथ्य संपन्न हुआ।
नरसिंहपुर,मध्य प्रदेश। ब्रह्माकुमारीज दिव्य संस्कार भवन नरसिंहपुर में तिलक,चुनरी,माला,मुकुट से सम्मानित कर बेटी दिवस मनाया गया । कार्यक्रम की शुरुआत जज शिवकान्त कुशवाहा ,सेवाकेन्द्र प्रभारी ब्र.कु. कुसुम दीदीजी, ब्र.कु. वर्षा दीदी , व कर्यक्रम में उपस्थित बेटियों ने दीप जलाकर किया नन्ही कुमारियों ने स्वागत डांस की प्रस्तुति दे सभी बेटियों व मंचासीन मेहमानों का स्वागत किया
जिसमें में बेटियों के सम्मान, संस्कार, शिक्षा, आत्मविश्वास एवं समाज निर्माण में उनकी भूमिका पर विचार व्यक्त किए गए।

इस अवसर पर नरसिहपुर सेवाकेन्द्र प्रभारी ब्र कु कुसुम दीदी ने कहा कि बेटियां परिवार की खुशियों का आधार होने के साथ-साथ संस्कारवान एवं सशक्त समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। बेटियों को समान अवसर, उचित मार्गदर्शन और अच्छे संस्कार देना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। बेटियों में आध्यात्मिक मूल्यों एवं श्रेष्ठ संस्कारों का विकास उन्हें आत्मविश्वासी और सशक्त बनाता है। उन्होंने कहा कि जब बेटी संस्कारवान, आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनती है, तो उसका सकारात्मक प्रभाव पूरे परिवार और समाज पर पड़ता है।
कार्यक्रम में बेटियों के सम्मान एवं प्रोत्साहन के लिए ब्र कु राधा बहिन द्वारा मानसिक एकाग्रता के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं।
जिसमें होवनहार बेटियों ने शानदार स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया।
लगभग 50 से अधिक बेटियों का माला मुकुट पहना कर सम्मान किया गया।
उपस्थित अतिथियों ने बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज दिव्य संस्कार भवन से जुड़े भाई-बहनों सहित बड़ी संख्या में बेटियां एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन बेटियों का सम्मान,शुभकामनाओं एवं मंगलकामनाओं के साथ हुआ।





