सत्य वास्तविकता की ओर आकर्षित करती है, इसलिए सत्य ही जीवन है और वह वास्तविक स्वाभिमान है, अभिमान नहीं। साक्षीभाव भावनाओं को नीचे तक ले जाता है और उन्हें समाधान के क्षेत्र में खेलने की अनुमति देता है।
इस भूमंडल पर अनेक लोग अपने पद-पोजिशन को ही अपनी वास्तविकता समज कर जीते हैं जो कि वास्तविकता है नहीं,असत्य है। इसलिए दूसरों के साथ भी पद-पोजिशन वाली नकली वास्तविकता के अनुसार व्यवहार करते है। इसका गलत प्रभाव घर-परिवार, दफ़्तर में और लगभग सभी जगह देखने को मिलता है। ऐसे लोग कल्पनाओं में, ख्वाबों में रहते हैं और दूसरों को नीचा दिखाने के लिए अपने पद का अनुचित उपयोग करते हैं। ऐसा व्यवहार का प्रभाव तो पहले स्वयं पर ही पड़ता है फिर बाद में दूसरों पर पड़ता है। अनेक प्रकार के लोग है,अपनी वास्तविकता को समजने के लिए तैयार ही नहीं है, ना ही एक दूसरे की भावनाओं को समजने के लिए तैयार हैं। क्योंकि जो दिख रहा है वह नकली वास्तविकता के साथ लोगों के साथ पेश आते हैं। अपनी नकली पहचान के साथ व्यवहार में आने से नकारात्म ऊर्जा का प्रभाव आस-पास के वातावरण में फैलता हैं।
ऐसी विचित्र परिस्थिति में भी इंसान को कमल फूल जैसा खिलना है इसलिए विचित्रता को न देख अपनी वास्तविकता में जीने का गहन अभ्यास करना चाहिए। ऐसा न हो जाए कि कोई कुछ बोल दे,कुछ कर दें और उसका असर हमारी वास्तविकता पर पडऩे लगे। क्योंकि कुछ लोग ऐसे होते है कि बार-बार बोल कर या बार-बार गलत व्यवहार कर के दूसरों का आत्म सम्मान को ठेच पहुँचाना चाहते हैं। या तो यू कह दो – अपनी सही वास्तविकता को दबाकर गलत वाली वास्तविकता में लाना चाहते हैं। ऐसे समय में कितना कठिन हो जाता है संसार में जीना। हिम्मत नहीं हारना,कदम आगे बढ़ाते रहना, श्रेष्ठ कर्म पर विश्वास रखना और निरंतर अभ्यास करना है कि ईश्वर मेरा साथी है।
ऐसे भी लोग होते हैं जो दूसरों को आदर सत्कार देते हैं, मधुर वचन भी बोलते हैं लेकिन वास्तव में उनके व्यवहार में अपना स्वार्थ निकालने मात्र ही होता हैं। इसलिए उनका यह दिव्य गुण स्थिर नहीं हो पाता। क्योंकि स्वार्थ और चाटुकारिता के अवगुण भी उनकी दिव्यता को खाने लगती है। अपने भीतर से दिव्य गुणों व शक्तियों को जगाना चाहिए और दृढ़ता से इसे उपयोग में लाना चाहिए। कोई भी कार्य दृढ़ता के बिना सफलता को प्राप्त करना संभव नहीं है।
साक्षी भाव को अपनाए
अपनी असली वास्तविकता को कायम रखने के लिए साक्षी भाव का अभ्यास करना ज़रूरी है। जब कभी भी आपस में ऐसी कोई बात हो जाती है या तो कुछ ऐसी वैसी बातें सुनने भी मिल जाती है तो ऐसी परिस्थिति में अपनी स्थिति को ‘साक्षी भाव’ में स्थित होने का दृढ़ संकल्प ले लें। ‘साक्षी भाव’ एक ऐसा कवच है कि जो भी कुछ हमारे आस-पास घटित हो रहा है उसका प्रभाव हम पर नहीं परंतु हमारी गहरी शान्ति का प्रभाव धीरे-धीरे वायुमण्डल में फैलने लगता हैं। साक्षी स्थिति स्वयं तथा दूसरों के भीतर टटोलने के लिए समय देती है। चाहे उसमें बदलने की शक्ति हो या ना हो परंतु अंदर की आवाज उसे कुछ भी अनुचित होने के लिए रोकता है। साक्षी स्थिति महान स्थिति है जिसके गर्भ में अनेक शक्तियाँ तथा गुण समायें हैं।
धीरज-मधुरता और प्रेम
साक्षी स्थिति यह तीन गुणों को कायम रखती है । किसी भी परिस्थिति में यह तीन गुण बहुत आावश्यक है। क्योंकि जब कोई भी परिस्थिति आती है तब मनुष्य धीरज, मधुरता और प्रेम खो देते हैं । साक्षी स्थिति इन तीन गुणों को शक्ति रूप दे देती है। ऐसे युक्तियुक्त, शक्तियुक्त, गुणयुक्त रहने से वास्तविकता की ओर आगे बढऩे की संभावनाएं बढ़ जाती है।
– बी.के. दिलीप राजकुले, ओम शांति मीडिया शांतिवन.


