परमात्म प्राप्ति का प्रथम सोपान है भक्ति – बी.के. शान्ता बहन
हाथरस उत्तर प्रदेश। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के हरपाल नगर स्थित सहज राजयोग प्रशिक्षण केन्द्र पर केन्द्र प्रभारी बी.के. हेमलता बहन के सानिध्य में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें मन्दिरों के पुजारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में हाथरस से मुख्य वक्ता के रूप में पधारीं बी.के. शान्ता बहिन ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि परमात्म प्राप्ति का प्रथम सोपान भक्ति है। भक्ति का फल है भगवान और भगवान से होती है ज्ञान की प्राप्ति।
कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ इगलास के विभिन्न मन्दिरों के पुजारियों एवं बी.के. शान्ता बहन, बी.के. हेमलता बहन आदि ने ‘ज्योति से ज्योति जगाते चलो’ की मधुर ध्वनि के मध्य दीप प्रज्जवलित कर किया। राधाकृष्ण मन्दिर के पुजारी हरीमोहन, दाऊजी मन्दिर से ललित पण्डित, बनखण्डी से विजय कुमार, चामड़ से यादराम, पथवारी के पप्पू पुजारी, चिन्ताहरण महादेव से भगवान स्वरूप आदि का सम्मान पीतवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर केन्द्र प्रभारी बी.के. हेमलता दीदी ने किया तथा आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम प्रबन्धन बी.के. विपिन बहन, बी.के. कोमल बहन, बी.के. शान्ती बहन ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से शशि, सरोज, डॉली, सीमा, पिंकी, उर्मिला, सविता, अनीता, ममता, मंजू, नीलम आदि उपस्थित थे।



