अबोहर, पंजाब : आयोजित फिल्म समारोह में Om Shanti Shanti Production के बैनर तले निर्मित फिल्म ‘Godji – Sermonizer of Gita’ को Best Experimental Feature Film का प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया गया। यह फिल्म का 17वाँ पुरस्कार है।
फिल्म का निर्माण प्रभा मिश्रा ने किया है, जबकि फिल्म के लेखक एवं निर्देशक बी.के. पुम्पोष मिश्रा हैं। पुरस्कार बी.के. पुम्पोष मिश्रा ने प्राप्त किया।
‘Godji – Sermonizer of Gita’ एक आध्यात्मिक एवं विचारोत्तेजक फिल्म है, जो गीता के ज्ञान से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न को सामने रखती है—गीता का ज्ञान वास्तव में किसने दिया? फिल्म इसी विषय को आध्यात्मिक दृष्टिकोण से प्रस्तुत करती है और दर्शकों को गीता के मूल संदेश पर चिंतन करने के लिए प्रेरित करती है।
समारोह में प्रसिद्ध अभिनेता आशीष नेहरा, आयोजक भूपिंदर उतेरेजा एवं शिवम कोहली सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उनके द्वारा फिल्म की टीम को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अबोहर ब्रह्माकुमारीज़ सेंटर की बहनों की भी विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने आयोजकों को माउंट आबू आने का निमंत्रण दिया और राजयोग मेडिटेशन एवं आध्यात्मिक ज्ञान का अनुभव लेने के लिए आमंत्रित किया।
फिल्म की टीम ने इस सम्मान के लिए आयोजकों, निर्णायक मंडल और अबोहर के दर्शकों का आभार व्यक्त किया।
https://drive.google.com/drive/folders/127HdyWFaY454qaz7-WSbLbBahLGUZbav?usp=drive_link










