लुधियाना: ब्रह्माकुमारीज़ ने भारत की सबसे बड़ी नशा विरोधी साइकिल रैली में भाग लिया 

0
375

लुधियाना,पंजाब: शहीद करतार सिंह सराभा के शहीदी दिवस के अवसर पर 16 नवम्बर 2023 को लुधियाना के पंजाब कृषि विश्व विद्यालय में एक विशाल साइकिल रैली का आयोजन किया गया | पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान ने इस साइकिल रैली का उद्धघाटन किया | इस रैली में लुधियाना जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की इस पहल में ब्रह्माकुमारीज़ लुधियाना ने हिस्सा लिया | इस साइकिल रैली में  ब्रह्माकुमारीज़ लुधियाना के 100 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया | संस्था की प्रभारी बीके सरस्वती दीदी ने कहा कि ईश्वरीय ज्ञान का साइकिल चलाकर हम अपने मन पर नियंत्रण कर नशे से दूर रह सकते हैं | पंजाब को नशा मुक्त बनाने में ब्रह्माकुमारीज़ संस्था हर तरह से प्रशासन के साथ खड़ी रहेगी | सभी सदस्यों ने नशा मुक्त पंजाब के नारे लगाए और शपथ भी ली | 

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें