मुख पृष्ठआजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओरआबू रोड: डॉक्टर विजेता राहूल द्रविड ने की दादी रतनमोहिनी से मुलाकात

आबू रोड: डॉक्टर विजेता राहूल द्रविड ने की दादी रतनमोहिनी से मुलाकात

आबू रोड,राजस्थान: भारतीय क्रिकेट टीम के कोच राहूल द्रविड की पत्नी डॉक्टर विजेता राहूल द्रविड 3 दिन के लिये राजयोग का अभ्यास करने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय पहुंची।

शांतिवन में उन्होने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी दादी रतनमोहिनी से मुलाकात की। दादी जी ने डॉक्टर विजेता राहूल द्रविड का शॉल पहनाकार सम्मान किया तथा उन्हे ईश्वरीय सौगात प्रदान की और ईश्वरीय महावाक्य सुनाकर आशिर्वाद दिये। इस अवसर पर बी के लीला दीदी, बी के शिविका दीदी, बी के संजय भाई तथा बी के डॉक्टर दीपक हरके भाई उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments