मुख पृष्ठआजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओरकानलदा: शिवसंदेश सुनने उमड पडा जनसैलाब 

कानलदा: शिवसंदेश सुनने उमड पडा जनसैलाब 

कानलदा में शिवसंदेश की गुंजी लहर | शिवसंदेश सुनने उमड पडा जनसैलाब
36 फिट विराट अदभूत शिवलिंग बनी श्रद्धालुओंका आकर्षण

15 लाख श्रद्धालुओं दिया गया शिवसंदेश….पं. प्रदिप मिश्राजीने भी की सेवाओं तारीफ…

कानलदा,महाराष्ट्र:  महाराष्ट्र के ब्रह्माकुमारीज् जलगांव उपक्षेत्र अंतर्गत कानलदा उपसेवाकेंद्र की ओर से सुप्रसिद्ध शिवपुराण कथावाचक पंडीत प्रदिप मिश्राजी के कार्यक्रम निमित्त आयोजित शिवसंदेश आध्यात्मिक मेला में करीब 15 लाख श्रद्धालुओं को शिवसंदेश दिया गया | जलगांव उपक्षेत्र की प्रभारी ब्रह्माकुमारी मिनाक्षीदीदी तथा कानलदा उपसेवाकेंद्र प्रभा री ब्रह्माकुमारी सीमा बहन तथा वरीष्ठ बहनों के करकमलों द्वारा शिवसंदेश मेला का उद्घाटन हुआ | इस अवसरपर 36 फिट शिवलिंग का निमार्ण किया गया जिसका दर्शन लेंने लाखों श्रद्धालु पहूंचे साथ में परमात्मा शिव के बाराह ज्योतिर्लिग दर्शन का  भी आयोजन था | अज्ञान निद्रामें सोया कुंभकर्ण को जगाने हेतु ब्रह्माकुमारीज् संदेश से भी लाखों श्रद्धालु प्रभावित हुए | परीसर में राजयोग मेडिटेशन ध्यान केंद्र, व्यसनमुक्ती परामर्श केंद्र, आध्यात्मिक साहित्य स्टॉल, तथा मानव जीवन दिव्यकिरण आध्यात्मिक प्रदर्शनी का भी आयोजन हुआ |  

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments