इंदौर: परिवार में प्रेम प्यार के वायब्रेशन जल्दी फैलते है- चक्रधारी दीदी

0
402

इंदौर,मध्य प्रदेश। ओमशान्ति भवन प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विध्यालय द्वारा आज  रवींद्र नाट्य गृह,इंदौर में पारिवारिक सशक्तिकरण विषय पर महिला सम्मेलन सम्पन्न हुआ। सम्मेलन का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया, जिसमें , ,देवी अहिल्या विश्व विद्यालय की कुलपति डॉ रेणु के जैन, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के  न्यायमूर्ति जस्टिस राठीजी ,, डॉ आरती दीदी, जोनल इंचार्ज इंदौर, बड़वानी जिला महिला मोर्चा अद्यक्ष  लक्ष्मी शर्मा डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटरी इंटरनेशनल बहन रितु ग्रोवर मुख्य रूप से सम्मिलित हुये।

ब्रह्माकुमारीज के महिला प्रभाग की अध्यक्ष और  ब्रह्मकुमारीज रूस की महानिदेशिका  और अंतरराष्ट्रीय वक्ता ब्रह्माकुमारी चक्रधारी जी, जो कि इस महिला समेलन के लिए  दिल्ली से मुख्य वक्तव्य के लिये पधारी है, उन्होंने कहा कि परिवार  में बच्चों को शिक्षित होने के साथ ही वैल्यूज की शिक्षा भी आवश्यक है। नैतिकता जा पाठ भी जरूरी है, इसके बिना परिवार में विवाद होते है। 

किसी भी देश की स्थिति को देखना हो तो उस देश मे किसी परिवार को देखना चाहिए। 

परिवार को सशक्त बनाने के लिए आपस मे प्रेम, प्यार होना बहुत जरूरी है। प्यार के वायब्रेशन जल्दी फैलते है ।

आध्यत्मिकता के लिये सभी कहते हैं अभी उम्र ही क्या है, लेकिन  वर्तमान परिस्थितियों में सभी को आध्यत्मिकता की बहुत आवश्यकता है।

सुप्रसिद्ध तनावमुक्ति विशेषज्ञ ब्रह्माकुमारी पूनम बहन ने परिवार में खुशनुमा जीवन के लिये बहुत सुंदर राजयोग का अभ्यास सिखाया। 

महिला विंग की इंदौर ज़ोन कोर्डिनेटर विका बहन ने संस्था की गतिविधियों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि 1986 में uno ने महिला वर्ष घोषित किया था,तभी ब्रह्कुमारी संस्था ने   महिला प्रभाग की स्थापना की , जिसका उद्देश्य ही महिला को सशक्त बनाना है।

इस अवसर पर अहमदाबाद से आई सुप्रसिद्ध गीतकार डॉ दामिनी बहन अपने  गीतों द्वारा सभी को मंत्र मुग्ध किया।

इंदौर ज़ोन इंचार्ज आरती दीदी, देवी अहिल्या विश्व विद्यालय की वाइज चांसलर डॉ रेणु जैन नगर निगम में सभापति मुन्नालाल यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें