मुख पृष्ठआजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओरसोनीपत : विश्व कल्याण सरोवर में " दीया जलाएँ - अपने जीवन...

सोनीपत : विश्व कल्याण सरोवर में ” दीया जलाएँ – अपने जीवन में दिवाली लाएँ ” विशेष कार्यक्रम को शिवानी दीदी ने किया संबोधित

त्योहार हमारे अंदर परिवर्तन के लिए आता है, न कि बाहरी परिवर्तन के लिए : शिवानी दीदी

कहा : दीवाली पर सफ़ाई मतलब अपने मन की सफाई करें

सोनीपत,हरियाणा: विश्व कल्याण सरोवर नांगल खुर्द, सोनीपत में दीपावली के उपलक्ष्य में कार्यक्रम किया गया। इसमें अन्तर्राष्ट्रीय मोटिवेशनल स्पीकर राजयोगिनी बी. के. शिवानी दीदी मुख्य वक्ता रही। कार्यक्रम में सुरेन्द्र पंवार एमएलए (सोनीपत), निर्मला चौधर एमएलए (गनौर), मोहन लाल एमएलए (राई), कविता जैन पूर्व मन्त्री ने विशेष रूप से शिरकत की। बी. के. शिवानी दीदी ने कहा कि दीवाली पर हम सब लक्ष्मी का आह्वान करते हैं। दीवाली से पहले घर के कोने कोने की सफाई करते हैं। घर पर कुछ नया खरीदकर लाते हैं। इन सभी के पीछे रहस्य है कि जिन चीजों का आप प्रयोग करते हैं, उन सभी का शुक्रिया किया करें। परमात्मा का शुक्रिया करें। समय का भी शुक्रिया करें। दीवाली पर सफ़ाई मतलब अपने मन की सफाई करें। त्योहार हमारे अंदर परिवर्तन के लिए आता है न कि बाहरी परिवर्तन के लिये ।  हर रोज मन में दूसरों के लिए नया शुभ सोचें यानि दूसरों को शुभ विचार देने का दीप जलायें। सबको दुआएं दें, दुआएं ले। कर्मो की गुह्य गति का वर्णन करते दीदी ने बताया कि जो मैं कर्म करता हूं, वही लौट कर मेरे पास ही आना है। जो भी परिस्थिति जीवन में आई, जो वह हमारे कर्मों के अनुसार ही आती हैं। जो कर्म किए उनसे शिक्षा लेकर भविष्य में मुझे श्रेष्ठ व पुण्य कर्म जमा करने हैं। हमें ऐसे कर्म करने हैं, जिससे दुआएं मिलें। उन्होंने कहा कि दीवाली पर हम स्वास्तिका बनाते हैं। स्वास्तिका का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि वह चार युगों बारे दर्शाता है। सतयुग, त्रेता में दातापन का भाव था। द्वापर युग में हमने मांगना शुरू कर दिया और कलियुग में तो चारों ओर कलह ही कलह है। कोविड काल देखा, उसके बाद मानसिक रोगों में वृद्धि हुई। अब आने वाला समय भी अच्छा नही है। इसलिए अपने आप को सशक्त करना होगा।

राजयोग के अभ्यास द्वारा अपने अन्दर परमात्मा की याद का दीपक जलाना है। स्व परिवर्तन के रूप मे इस बार दीवाली मनाएं। दीदी ने सभी को मेडिटेशन कराया। प्रतिज्ञा भी करवाई कि इस दिवाली पर अपने अंदर की बुराईयां खत्म करे। अपने जीवन मे नयापन लाकर अपने अंदर आत्म स्मृति का दीप जलाएं। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित करके की गई। बी. के. विजय भाई ने बहुत ही प्रेम भरे गीत सुनाए । बी.के. राम देवी दीदी सोनीपत ने पुष्प गुच्छों द्वारा स्वागत किया। मंच का संचालन बी. के. रमा दीदी, गुरुग्राम ने किया। बी. के. सतीश भाई ( प्रबंधक, विश्व कल्याण सरोवर) ने मेहमानों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर भारी संख्या में नगरवासी भाई-बहनों ने कार्यक्रम का आनंद लिया।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments