मुख पृष्ठआजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओरदिल्ली: एशिया एज्युकेशन समिट में सुप्रसिद्ध अभिनेत्री जयाप्रदा ने ब्रह्माकुमार डॉ दीपक...

दिल्ली: एशिया एज्युकेशन समिट में सुप्रसिद्ध अभिनेत्री जयाप्रदा ने ब्रह्माकुमार डॉ दीपक हरके को ‘एक्सीलेंस अवॉर्ड्स’ देकर सम्मानित किया

दिल्ली: रॅडिसन ब्लू हॉटेल में एशिया एज्युकेशन समिट अँड अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजयोग के प्रचार और प्रसार के लिये अभिनेत्री जयाप्रदा और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा भारतीय जनता पार्टी के भूतपूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने ‘एक्सीलेंस अवॉर्ड्स’ देकर 182 वर्ल्ड रेकॉर्ड करने वाले पहले भारतीय ब्रह्माकुमार डॉ दीपक हरके को सन्मानित किया।

एशिया एज्युकेशन समिट में द्वारका सेक्टर 11 सेवाकेंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी सरोज दीदी उपस्थित थी। अभिनेत्री जयाप्रदा को ब्रह्माकुमारी सरोज दीदी ने संस्था के गतीविधीयोसे अवगत कराया तथा उन्हे ईश्वरीय सौगात देकर संस्था के आंतरराष्ट्रीय मुख्यालय आने का निमंत्रण दिया। सरोज दीदी ने मीडिया को संस्था द्वारा सिखाए जाने वाले राजयोग की वर्तमान समय की आवश्यकता के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments