मुख पृष्ठआजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओरमाउंट आबू : स्वामी विवेकानंद की जयंती पर गवर्मेंट गर्ल्स सेकेंडरी स्कूल...

माउंट आबू : स्वामी विवेकानंद की जयंती पर गवर्मेंट गर्ल्स सेकेंडरी स्कूल में छात्रों के लिए कैरियर मार्गदर्शन मेले का आयोजन

माउंट आबू,राजस्थान: स्वामी विवेकानंद की जयंती पर गवर्मेंट गर्ल्स सेकेंडरी स्कूल में छात्रों के लिए कैरियर मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया था इस समय अलग-अलग क्षेत्र के नामी ग्रामी व्यक्ति  उपस्थित थे इसमें ब्रह्माकुमारीज रेडियो मधुबन  और आई टी प्रमुख यशवंत भाई ,आर जे रमेश भाई, कर्नल रवि शंकर , स्वर्णलता अय्यर, फीडबैक फाउंडेशन के राम दिलोर, ऑल इंडिया रेडियो से यवनिका माथुर, उमेद रामजी मीना, जयेश और प्रिंसिपल मृदुला व्यास  उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरुआत सभी मेहमानों द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा  का पूजन कर उन्हें पुष्पमाला अर्पण करते हुए की। इस समय यशवंत भाई ने स्वामी विवेकानंद की जीवन कहानी पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को अपने करियर में आईटी क्षेत्र भी चुन सकते हैं यह बताते हुए वर्तमान में देश व दुनिया का कारोबार आय टी से सहज हो रहा है इस पर ध्यान खिंचवाया। अब वर्तमान में विद्यार्थियों को अपने स्टडी पर ध्यान देना जरूरी बताया।  
कर्नल रवि शंकर ने छात्रों को आर्मी में करियर कैसे कर सकते हैं इस पर मार्गदर्शन किया।
रेडियो मधुबन के आर जे  बीके रमेश ने पैरामेडिकल, मेडिकल ,आयुर्वेद नेचुरोपैथी में करिअर करने के लिए मार्गदर्शन किया साथ ही हंसते-हंसते  रेडियो पर आर जे का  आवाज  प्रैक्टिकल  मे दिखाया।
आर जे स्वर्णलता अय्यर ने रेडियो में करियर और आर जे यवनीका  माथुर ने  हैंडी क्राफ्ट पर भी छात्रों को गाइड करते हुए रेडिओ में गाइडेंस की आवश्यकता हो तो संपर्क करने का आह्वान किया।
वर्तमान में पहाड़ों पर जो वेस्ट कचरा होता है उसे भी उद्योग निर्मिती में परिवर्तन कर वेस्ट मैनेजमेंट के आधार से फैक्ट्री का निर्माण हो रहा है साथ ही कंप्यूटर के उपयोगिता  ऐसे अलग-अलग विषय पर उपस्थित मेहमानों ने छात्रों को गाइड किया। इस कार्यक्रम का संचालन सरिता साखला ने किया और  प्रिंसिपल मृदुला व्यास ने सभी का आभार करते हुए सम्मान चिन्ह से सम्मानित किया।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments