मुंबई, घाटकोपर : तपोत्सव – तपस्वी जीवन की रजत जयंती

0
333

“ तपोत्सव – तपस्वी जीवन की रजत जयंती”: ब्रह्माकुमारीज योग भवन, मुंबई घाटकोपर सबज़ोन द्वारा ब्रह्माकुमार भाई – बहनों के तप, आस्था, निष्ठा, त्याग का सन्मान

‘ब्रह्माकुमारीज योग भवन, मुंबई, घाटकोपर सबज़ोन ने रविवार, 28 जनवरी, 2024 को एक भव्य उत्सव – तपोत्सव‘  तपस्वी जीवन की रजत जयंती का आयोजन किया | 

मुंबई, घाटकोपर,महाराष्ट्र: तपोत्सव  –  घाटकोपर सबज़ोन से सम्बंधित पूरे महाराष्ट्र से 300 से अधिक ब्रह्माकुमार और ब्रह्माकुमारियों के प्रति गहरी प्रशंसा व्यक्त करने का एक महत्वपूर्ण अवसर रहा , जिन्होंने 25 वर्षों से अधिक समय से ब्रह्माकुमारीज में सिखाये जाने वाले सिद्धांतों को अपनाकर अपनी जीवन में आध्यात्मिक विकास और सफलता प्राप्त की है, जिन्होंने दैनिक जीवन में इन शिक्षाओं का व्यावहारिक अनुप्रयोग करते हुए, उनकी प्रभावकारिता को प्रदर्शित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है |

तपोत्सव के आरंभ में ब्रह्माकुमारीज योग भवन से एक भव्य – दिव्य मेगा रैली निकली जिसमे बैंड – बाजे के साथ, लेझिम की धुन पर नाचते युवा,  देश के अलग – अलग प्रांतों को दर्शाने वाले पोशाख पहने भाई बहन, और BK दैवी परिवार की साक्षी में सन्मान मूर्ति तपस्वी 51 सजाए रथों में  बैठकर  मुख्य कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, जहाँ पर समाज से आये हुए अतिथि एवं उन सभी के मित्र – संबंधी आदि के बीच उनका स्वागत हुआ  |

स्टेज इवेंट में राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी शकू दीदी जी – अतिरिक्त निर्देशिका ब्रह्माकुमारी घाटकोपर सबज़ोन द्वारा सभी का स्वागत किया गया, पवित्र आर्ट विजुअल इंस्टिट्यूट डांस अकादमी (सुप्रसिद्ध भरत नाट्यम परफ़ॉर्मर पवित्र भट्ट जी द्वारा संचालित) ने अद्भुत नृत्य कला प्रदर्शित की| तपोत्सव के निमित्त एक विशेष ‘थीम सॉंग’ बनाया गया जिसे CA दिशा मुद्दा – प्लेबेक सिंगर ने बखूबी परफॉर्म किया|

ब्रह्माकुमारी विष्णुप्रिया – वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ने सभी को म्यूजिकल मूविंग मैडिटेशन कराकर सुखमय शांति की अनुभूति करायी |

राजयोगी ब्रह्माकुमार निकुंज – लोकप्रिय स्तंभकार और ब्रह्माकुमारीज के मीडिया विंग के राष्ट्रीय समन्वयक ने तपस्वियों की महिमा करते हुए बताया — कि किस तरह साधारण दिखने वाले, घर गृहस्थ में रहने वाले इन शूरवीरों ने  परम पिता शिव परमात्मा से प्राप्त शक्तियों द्वारा अपने मन – वचन – कर्म में परिवर्तन लाया और ला रहे है |

परमार्थ निकेतन,  ऋषिकेश  के स्वामी चिदानंद सरस्वती जी (जो गंगा आरती के लिए मशहूर है), उनका अचानक कोई कारणवश कार्यक्रम में पहुंचना संभव नही हुआ, मगर उन्होंने विशेष अपनी शुभ भावनाएं विडियो द्वारा भेजी, जिसमे उन्होंने ब्रह्माकुमारीज के कार्य कि प्रशंसा करते हुए, घर – गृहस्थ में रहकर तप करने वाले तपोत्सव में सन्मानित तपस्वियों कि भी गहरी प्रशंसा की |

इस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में – बौध भिक्षुक और भीकू संघ के अध्यक्ष भदंत डॉ. राहुल बोधि जी (महाथेरो),   प्रवीण छेड़ा जी  (BJP सचिव, मुंबई), राम कदम जी (MLA, घाटकोपर पश्चिम क्षेत्र ), अर्जुन मुद्दा जी – फिल्म और म्यूजिक इवेंट्स आर्गेनाइजर  उपस्थित रहे और सभी ने अपनी शुभकामनाएं दी और अभिनंदन व्यक्त किया | 

आदरणीय राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी डॉ. नलिनी दीदी जी — ब्रह्माकुमारी घाटकोपर सबज़ोन की निर्देशिका जिनके संकल्प से तपोत्सव साकार हुआ, उन्होंने अपने आशीर्वचन में बताया कि विश्व परिवर्तन करने, इस सृष्टि पर स्वर्ग स्थापन करने परम पिता परमात्मा इस सृष्टि पर जो अपना कार्य कर रहे है, उन्हें पवित्रता, सकारात्मकता का सहयोग देने वाले तपस्वी विशेष प्रशंसा योग्य है !!

तपोत्सव में “महा प्रसाद” भोग  का आयोजन हुआ जिसमे आमंत्रित मेहमान एवं जन सामान्य ने आकर ईश्वरीय प्रसाद का लाभ लिया | 

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें