मुख पृष्ठसमाचारहरियाणा के विधानसभा उपाध्यक्ष माननीय रणबीर सिंह गंगवा अपने एक दिवसीय दौरे...

हरियाणा के विधानसभा उपाध्यक्ष माननीय रणबीर सिंह गंगवा अपने एक दिवसीय दौरे पर गुरुग्राम स्थित ओम शांति रिट्रीट सेंटर पहुंचे

ओआरसी में पहुंचे हरियाणा के विधानसभा उपाध्यक्ष माननीय रणबीर सिंह गंगवा

ब्रह्माकुमारीज के अतिरिक्त महासचिव बीके बृजमोहन से की विशेष ज्ञान चर्चा

भौरा कलां,हिरयाणा। हरियाणा के विधानसभा उपाध्यक्ष माननीय रणबीर सिंह गंगवा अपने एक दिवसीय दौरे पर गुरुग्राम स्थित ओम शांति रिट्रीट सेंटर पहुंचे। ओआरसी परिसर में पहुंचने पर बीके ख्याति एवं अन्य बहनों के द्वारा उनका स्वागत हुआ। आध्यात्मिक परिसर का अवलोकन करने के पश्चात उनकी मुलाकात संस्था के अतिरिक्त महासचिव बीके बृजमोहन एवं ओआरसी की निदेशिका आशा दीदी से हुई। जहां उन्होंने आध्यात्मिकता में विशेष रुचि दर्शाते हुए गहन ज्ञान चर्चा की।
बाल व्यक्तित्व विकास शिविर में आए हुए बच्चों  को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि योग हमें अनुशासन और संयम सिखाता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments