मुख पृष्ठआजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओरफरीदाबाद: ब्रह्माकुमारी बहनों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी का स्वागत किया

फरीदाबाद: ब्रह्माकुमारी बहनों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी का स्वागत किया

फरीदाबाद, हरियाणा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने किया 37वाॅ अंतर्राष्ट्रीय हस्तशिल्प सूरजकुंड मेले का उद्घाटन, जिसमें हरियाणा के गवर्नर बंडारू दत्तात्रेय जी एवं हरियाणा के चीफ मिनिस्टर मनोहर लाल खट्टर जी भी सम्मिलित रहे। ब्रह्मकुमारी बहनों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी का स्वागत किया।

बी.के हरीश दीदी ने गुलदस्ता देकर एवं बी.के उषा दीदी ने शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। बी.के प्रीती दीदी ने एवं रंजना बहन ने 13 साल से सूरजकुंड में चल रही सेवाओं का संक्षेप रूप में अवगत कराया। सूरजकुंड में चल रही सेवाओं को जानकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी वह बहुत ही हर्षित हुई । साथ ही मौजूद हरियाणा के चीफ मिनिस्टर मनोहर लाल खट्टर जी ने सेवा समाचार सुनकर ब्रह्माकुमारी संस्था की भूरि भूरि प्रशंसा की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments