मुख पृष्ठआजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओरकासगंज: ब्रह्माकुमारी संस्था में आयोजित हुआ दिव्य अलौकिक समर्पण समारोह कार्यक्रम

कासगंज: ब्रह्माकुमारी संस्था में आयोजित हुआ दिव्य अलौकिक समर्पण समारोह कार्यक्रम

कासगंज में आयोजित हुआ दिव्य अलौकिक समर्पण समारोह कार्यक्रम

9 बहनों ने किया विश्व सेवा के लिए परमात्मा पर अपना सर्वस्व समर्पण

कासगंज,उत्तर प्रदेश: जब परमात्मा के प्यार की अनुभूति होने लगती है तो दुःख, परिस्थितियाँ, समस्यायें, सर्दी, गर्मी आदि कुछ भी विश्व कल्याण की राह में बाधा नहीं बन सकती। इसी राह पर चलते हुए इन 9 कन्याओं ने भी परमात्मा के कार्य में अपना सर्वस्व समर्पित करने का दृढ़ संकल्प किया है उक्त विचार ब्रह्माकुमारी संस्था के मुख्यालय माउण्ट आबू से पधारी संस्था की अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी जयन्ती दीदी ने कासगंज में आयोजित दिव्य अलौकिक समर्पण समारोह कार्यक्रम में व्यक्त किये।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय यदि मनुष्य के दुःखों की बात करें तो लम्बी लिस्ट हमारे सामने आ जाती है। ऐसे दुःखी अशान्त संसार को सुखमय संसार में परिवर्तन करने का कार्य सिर्फ परमात्मा ही कर सकता है। उन्होंने सबका आव्हान करते हुए कहा कि हम भी अपना तन, मन, धन, समय, संकल्प, श्वांस सब कुछ अर्पण करके उनके इस महान कार्य में मददगार बनें और अनेकों को सुख प्रदान कर सकें।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री बीएल वर्मा अपनी शुभकामनायें व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था का समाज के प्रति त्याग, तपस्या तथा सेवा का कार्य अनुकरणीय है। क्षेत्रीय सांसद राजवीर सिंह ने भी अपनी शुभकामनायें दीं।
इलाहाबाद से पधारी राजयोगिनी मनोरमा दीदी ने कहा कि जीवन सब जीते हैं परन्तु मूल्य उसका होता है जो अपने लिए नहीं औरों के लिए जीता है। माउण्ट आबू से पधारी राजयोगिनी ऊषा दीदी तथा संस्था के कृषि एवं ग्राम विकास प्रभाग के उपाध्यक्ष राजयोगी राजू भाई ने भी कार्यक्रम के प्रति शुभकामनायें व्यक्त की। कासगंज सबजोन प्रभारी राजयोगिनी सरोज दीदी ने कहा कि यह समर्पण समारोह विश्व कल्याण के कार्य में परमात्मा शिव पर अपना सर्वस्व समर्पित करने का एक उत्सव है। तिनसुखिया आसाम से पधारी राजयोगिनी रजनी दीदी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का कुशल संचालन छत्तीसगढ़ से पधारी राखी बहन ने किया।
सुप्रसिद्ध गायक बीके युगरतन ने अपने मधुर गीतों से समां बांध दिया तथा नन्हे मुन्ने बच्चों ने नृत्य द्वारा सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस कार्यक्रम में नगर के हजारों गणमान्य नागरिक पधारे।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments