मुख पृष्ठआजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओरजबलपुर: आध्यात्मिक जाग्रति का सन्देश देते हुए निकाली गई विशाल शिव सन्देश...

जबलपुर: आध्यात्मिक जाग्रति का सन्देश देते हुए निकाली गई विशाल शिव सन्देश शांति यात्रा

जबलपुर, मध्य प्रदेश। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी शिव स्मृति भवन नेपियर टाउन जबलपुर के द्वारा प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी 88 वी त्रिमूर्ति शिव जयंती के उपलक्ष्य में विशाल शिव सन्देश शांति यात्रा का आयोजन किया गया | जिसका  शुभारम्भ शिव ध्वजारोहण के साथ किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रुप में महापौर भ्राता जगत बहादुर सिंह अन्नू  एवं भ्राता अभिलाष पांडे जी विधायक उत्तर मध्य क्षेत्र, भ्राता डॉ श्याम जी रावत, भ्राता आलोक जी समाज सेवी, भ्राता अभय जैन जी, भ्राता पवन पांडेय उपस्थित रहे | 

 प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ई.वि.वि. शिव स्मृति भवन नेपियर टाउन  जबलपुर की सेवा केंद्र संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी भावना दीदी जी ने  88  त्रिमूर्ति शिव जयंती महापर्व के मर्म को स्पष्ट करते हुए कहा कि महाशिवरात्रि एक महापर्व है जो सर्व आत्माओ के पिता परमात्मा शिव के इस धरा पर अवतरण  होने के दिवस को दर्शाता है इस पर्व को सारे विश्व की आत्माओ द्वारा मनाया जाना चाहिये किन्तु पूर्ण ज्ञान के अभाव के कारण मात्र एक दिन  मनाकर औपचारिकता पूर्व कर लेते है | परमात्मा शिव जो देवो के देव महादेव है वह वर्तमान समय में हम सभी आत्माओ के अंदर काम,  क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार, इर्षा ,द्वेष ,जैसे दुर्गुणों का नाश कर अपने  राजयोग की शक्ति द्वारा निर्मल पावन पवित्र बनाकर हमें पुन:अपने दैवीय स्वरुप में लाने का महत्वपूर्ण कर्तव्य कर रहे है ऐसे समय में आवश्कता है कि अपने पिता परमात्मा के निर्देशों को मानकर अपनी आध्यात्मिक शक्तियों को जाग्रत कर एक श्रेष्ठ समाज की स्थापना में अपना योगदान दे एवं सुख शांति सम्पन्नता का जीवन प्राप्त करे |

अपनी शुभ भावनाये देते हुए भ्राता जगत बहादुर सिंह अन्नू जी ने कहा कि  परमात्मा शिव देवो के देव महादेव है इनकी आराधना से सारे  कार्य सहजता से सिद्ध हो जाते है साथ ही मानव मन श्रेष्ठ कार्यो की और आकर्षित हो जाता है | इसी उपलक्ष्य में  भ्राता अभिलाष पांडे जी विधायक उत्तर मध्य क्षेत्र ने अपनी शुभ भावनाये व्यक्त करते हुए कहा की उक्त आयोजन हमारी आतंरिक शक्तियों को जाग्रत करने में एक नई उर्जा का कार्य करते है तथा ब्रह्माकुमारी बहनों की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए  की आप सभी की निष्ठां और लगन समाज और देश को परिवर्तन  करने एवं आध्यात्मिक शक्तियों से जागृत करने का अनुपम कार्य कर रही है| कमलेश अग्रवाल समेत सभी विशिष्ट अतिथियों ने अपनी शुभकामनायें व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की बहुत प्रशंसा की 

 संस्कारधानी के विभिन्न क्षेत्रो में झाकी भ्रमण करते हुए अपनी अलोकिक शोभा बिखेर रही थी जिसमे मुख्य आकर्षण का केंद्र  श्री राम-सीता की चैतन्य  मनोरम  झांकी के साथ सर्व आत्माओ के पिता परम पिता परमात्मा शिव झांकी भी शोभायमान थी। शहर के विभिन्न स्थानों पर विशाल शिव सन्देश शांति यात्रा का सम्मान किया गया था।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments