वड़ोदरा,अलकापुरी: “88 वीं त्रिमूर्ति शिवजयंती महोत्सव एवं नारी सन्मान आरती उत्सव”  पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया

0
145

वड़ोदरा,गुजरात: ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र द्वारा महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर “88 वीं त्रिमूर्ति शिवजयंती महोत्सव एवं नारी सन्मान आरती उत्सव”  पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

सर्व प्रथम  12 ज्योतिलिंग के साथ अद्भुत शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस शोभायात्रा के माध्यम से  वड़ोदरा शहर के विभिन्न विस्तारो में  शिव संदेश दिया गया | बाद में दो दिवसिय द्वादस ज्योतिलिंग दर्शन और शिव सन्देश प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया, जिसका लाभ शहर के बहुत नए भाई बहनो ने लिया |
88वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती के अवसर पर अकोटामैदान में  “88 वीं त्रिमूर्ति शिवजयंती महोत्सव एवंम नारी सन्मान आरती उत्सव” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में CEA आल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ सेल्फ गवर्मेंट भगिनी हंसाबेन पटेल, कोफाउंडर Asqure इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंटीरियर डिज़ाइनर वड़ोदरा भगिनी स्नेहाबेन पटेल, डॉ अनिलभाई – GMERS Patan , राजयोगिनी डॉ निरंजना दीदी, राजयोगिनी मीनादीदी, भ्राता प्रवीणभाई पटेल Businessman, राजयोगी नरेन्द्रभाई, भ्राता हिरेन भाई –  Sr. Manager Reliance Company Vadodara उपस्थित थे। इसके साथ ही इस कार्यक्रम में कुमारियों के द्वारा शिव सन्देश और नारी सन्मान को प्रोत्साहित करते सुन्दर डांस किये गए |
आदरणीय राजयोगिनी निरंजनादीदी ने शिवरात्रि की महिमा बताई परमात्मा शिव स्वयं इस धरा पर अवतरित हो चुके हे यह खुशखबरी देते,  महिला दिन के निमित नारी का सन्मान और मान हो तो नारी सन्मान आरती भी करवाई गए, जिसमे सभी सास अपनी बहु बेटी की आरती ले अपने दिल में उनके प्रति सन्मान को प्रोत्शान दे रहे हे।  सभा में कई भाइयो ने फिर अपनी पत्नियों की भी आरती की जिसे सभा का वातावरण बहुत ही भावविभोर हो गया |

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अंतर्गत सभी भाई-बहनों को महिला सशक्तिकरण के लिए प्रोत्साहित किया। समाज के सभी क्षेत्रों में महिलाओं का स्थान महत्वपूर्ण है। उपस्थित अतिथियों ने कार्यक्रम के लिए अपनी शुभेच्छाएँ प्रदान की और सभी को शिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। अंत में अतिथियों को ईश्वरीय सौग़ात देकर कार्यक्रम का समापन किया गया। सभा में उपस्थित सभी को प्रभु प्रसाद दी गई।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें