रीवा : भगवत गीता का अद्भुत रहस्य में ज्ञान सुनने हेतु जिले भर के गणमान्य नागरिक भारी तादाद में पहुंचे

0
41

गीता ज्ञान युवाओं को चरित्रवान और महान बनाने में पूर्णतया सक्षम है- बीके राजयोगिनी भारती दीदी जी

शिक्षा के साथ आध्यात्मिक शिक्षा वर्तमान समय की अनिवार्य आवश्यकता है

रीवा (मध्य प्रदेश): भगवत गीता का अद्भुत रहस्य में ज्ञान सुनने हेतु मनगवां क्षेत्र के विधायक श्री नरेंद्र प्रजापति जी, राजेंद्र ताम्रकार पूर्व महापौर, प्रहलाद सिंह सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष, श्री बी डी पांडेय एडिशनल एसपी( से नि), सुभाष बाबू पांडेय सहित अनेक विद्वान, जनप्रतिनिधि और जिले भर के गणमान्य नागरिक भारी तादाद में पहुंचे।

राजयोगिनी तपश्विनी ब्रह्माकुमारी भारती दीदी जी गीता ज्ञान यज्ञ के छठवें दिन ऐतिहासिक मानस भवन से हजारों श्रद्धालु की उपस्थिति में आपने अपने उदबोधन में युवाओं को संबोधित करते हुए कहा  शिक्षा और आध्यात्मिक शिक्षा में क्या संबंध है और क्या अंतर है। शिक्षा वह है जो हमें हमारे शारीरिक निर्वहन के काबिल बनाती है और हमें भिक्षा मांगने की जीवन से निकालकर आत्मनिर्भर भौतिक जीवन की ओर अग्रसर करती है जबकि आध्यात्मिक शिक्षा वह है जो हमें जीवन जीने का तरीका सिखाती है जिसको हम आधुनिक भाषा में लाइफस्टाइल कहते हैं, लाइफस्टाइल शब्द को हमने भौतिक जीवन से जोड़कर देखना शुरू कर दिया है, वास्तव में लाइफ स्टाइल का मतलब है जीवन जीने का तरीका। तो अगर भौतिक जीवन में सुख सुविधाएं जुटाना है तो शिक्षा लेना जितना आवश्यक है उतनी ही आवश्यक है।आध्यात्मिक  शिक्षा जो हमें जीवन मिला है उसे जीवन को जीने का तरीका सिखा दे, वह हमे सही सोचना, बोलना और व्यवहार सिखा दे । दोनों ही बहुत आवश्यक है हमारे जीवन में। अगर हम अपने जीवन में शिक्षा को एक राज सिंहासन की तरह देखते हैं तो आध्यात्मिक शिक्षा उस राज सिंहासन पर बैठे राजा  की तरह है। आध्यात्मिक जीवन मतलब सन्यासी जीवन नहीं है बल्कि उत्तम दर्जे का गृहस्थ जीवन है जैसे की राजा जनक का था जिनके बारे में कहा जाता है कि वह राजा होते हुए भी सन्यासियों के भी सन्यासी थे। आध्यात्मिक जीवन समय की मांग है।आध्यात्मिक जीवन का मतलब बूढ़े होना कतई नहीं है। आध्यात्मिक  शिक्षा लेकर वास्तव में जीवन शुरू होता है। इसे जितनी जल्दी शुरू किया जाए उतना अच्छा। कार्यक्रम के अंत में आरती करने के लिए मनगवां क्षेत्र के विधायक श्री नरेंद्र प्रजापति जी, राजेंद्र ताम्रकार पूर्व महापौर, प्रहलाद सिंह सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष, श्री बी डी पांडेय एडिशनल एसपी( से नि), विशाल कुमार जैन,हुकमचंद होतवानी, राहुल सोनी, जुगल किशोर कनोडिया, विमलेश मिश्रा, महेश पटेल सीएमओ मऊगंज सपरिवार, श्री समय लाल पांडेय, श्री चेतन यादव जी सहित जिले भर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें