अम्बिकापुर: ब्रह्माकुमारीज़ की फिल्म द् लाइट ने दर्शकों पर छोड़ी गहरी छाप

0
24

अम्बिकापुर,छत्तीसगढ़: ब्रह्माकुमारीज़ के संस्थापक पिताश्री ब्रह्मा बाबा एवं ब्रह्माकुमारीज़ संस्था के इतिहास पर आधारित गॉडलीवुड स्टूडियों द्वारा निर्मित आध्यात्मिक एनीमेटेड फिल्म ‘‘द् लाइट’’ अम्बिकापुर के निजी सिनेमाघर बसंत मल्टीप्लेक्स में प्रदर्शित की गयी। फिल्म आध्यात्मिक नारी शक्ति उत्थान एवं समाज कल्याण की विशेष अवधारणा पर आधारित है। 27 एवं 28 अप्रैल 2024 को अम्बिकापुर में इस फिल्म के 5 शो प्रदर्शित किये गये। जो पूरी तरह से हाउसफुल रहें। भीड़ ज्यादा होने से सीढ़ियों पर बैठकर भी दर्शकों ने फिल्म का आनन्द उठाया। बसन्त मल्टीप्लेक्स में फिल्म के उद्घाटन का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा नेता माननीय भ्राता भारत सिंह सिसोदिया, भ्राता विकास अग्रवाल, पूर्व पार्षद भ्राता मनोज कंसारी, सरगुजा संभाग की सेवाकेन्द्र संचालिका ब्रह्माकुमारी विद्या दीदी एवं चिरमिरि सेवाकेन्द्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी रमा बहन ने द्वीप प्रज्जवलन कर अपनी शुभ कामनायें व्यक्त की । फिल्म देखकर सभी दर्शकों एवं गणमान्य व्यक्तियों के द्वारा फिल्म की प्रशंसा करते हुये वर्तमान समय ऐसी फिल्मों की आवश्यकता पर बल दिया। कांग्रेस नेता भ्राता शैलेष सिंहदेव  जी ने कहा कि फिल्म समाज कल्याण एवं नारी उत्थान को लेेकर बनायी गयी है, इस प्रकार की फिल्में जनता को देखनी चाहिये, ताकि वे कुछ आध्यात्मिक संदेश अपने साथ ले जा सकें। वरिष्ठ नागरिक भ्राता कर्त्ताराम गुप्ता जी ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान की सर्वोच्च प्रशासनिक पदों पर महिलायें ही आसीन है और उन्होंने हमेशा पुरूषों के साथ साझेदारी में निर्णय लिये। उनका यह सम्मान समानता एवं विनम्रता आधारित नेतृत्व समूचे विश्व के लिये आदर्श है।
सरगुजा संभाग की सेवाकेन्द्र संचालिका ब्रह्माकुमारी विद्या दीदी ने कहा कि दादा लेखराज के जीवन को ‘‘द् लाइट’’ फिल्म के जरिये देखने से यह पता चलता है, कि आध्यात्मिकता का मार्ग प्रारम्भ में कठिन लग सकता है, परन्तु उसके उद्देश्यों के सामने कठिनाईयाँ भी आसानी से पार हो जाती है, यह फिल्म दर्शकों की आध्यात्मिकता के पथ पर चलने के लिये प्रेरित करेगी। दो दिनों में सरगुजा संभाग के 1500 से भी अधिक दर्शकों ने फिल्म देखा। जिसमें वसुधा महिला मंच की जिला संयोजिका, वसुधा महिला मंच की संरक्षिका डॉ पुष्पा सोनी जी , राष्ट्रीय नियंत्रण कार्यक्रम के प्रभारी अधिकारी एवं इ. एन. टी. विशेषज्ञ डॉ शैलेन्द्र गुप्ता जी एवं शहर के गणमान्य नागरिक और विभिन्न समाज के लोगों ने तथा सामाजिक संस्थाओं से जुडे़ लोगों ने फिल्म देखा।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें