अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शुभकामनाएं

0
216

हर समस्या का समाधान राजयोग
मेडिटेशन और ध्यान हमारी हर समस्या के समाधान का सबसे कारगर माध्यम है। ब्रह्माकुमारीज़ में सिखाये जाने वाले राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से ही मैं स्वयं भी अपने अंधकारमय जीवन काल से बाहर निकल पाई। इस धरती पर प्रत्येक मनुष्य मानसिक शांति के लिए प्रयास कर रहा है चाहे वो किसी देश, जाति, सम्प्रदाय का हो। शांति भी भोजन की तरह आवश्यक है। भारत को सुपर पावर बनाने के लिए अध्यात्म और विज्ञान का सहयोग ज़रूरी है। ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान अध्यात्म और राजयोग के माध्यम से शांति और आनंद के लिए मार्ग प्रशस्त कर रहा है। – भारत की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू

सोच-समझ कर करें मन के विचारों का चुनाव
विचार दुनिया की सबसे बड़ी शक्ति है। आज आप जो हैं, जैसे हैं, और कल जो होंगे वो आपके विचारों के कारण होंगे। बच्चों को बचपन से सबकुछ सिखाया जाता है लेकिन कभी ये नहीं बताया जाता कि विचार करना कैसे है, विचारों का चयन कैसे करें, जीवन में श्रेष्ठ और सुन्दर विचार कैसे लायें। मेडिकल साइंस भी मानता है कि यदि कोई विचार 8-10 बार कर लिया जाये तो वह हमारे अन्तरमन में समा जाता है। धीरे-धीरे हम उसका स्वरूप बनने लगते हैं। कोई भी कर्म करने से पहले रूककर विचार ज़रूर करें कि मेरे इस कर्म का परिणाम क्या होगा? अगर करियर की तरह अपने मन में विचारों का चुनाव सोच समझकर करें तो आपका जीवन महान और सुखमय बन जायेगा। – ब्र.कु. शिवानी बहन,जीवन प्रबंधन विशेषज्ञा,ब्रह्माकुमारीज़

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें