Homeसमाचारराउरकेला: संबलपुर एवं बरगढ़ जिले के तीन विद्यालयों में नशा मुक्त भारत...

राउरकेला: संबलपुर एवं बरगढ़ जिले के तीन विद्यालयों में नशा मुक्त भारत अभियान संपन्न

राउरकेला,ओडिशा: नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत ओडिशा राज्य के संबलपुर एवं बरगढ़ जिले के तीन विद्यालयों में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
सारस्वत हायर सेकेंडरी स्कूल, गोडभागा – 130 विद्यार्थी एवं शिक्षक, प्रधानाचार्य श्री प्रमोद कुमार प्रधान जी की देखरेख में।
द कोसला स्कूल, नुआ खैरपाली – 191 विद्यार्थी एवं शिक्षक, प्रिंसिपल श्री रविंद्र नाथ बेहरा जी की देखरेख में।
गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल, अटाबीरा – 60 छात्राएँ एवं शिक्षक, प्रधानाचार्य श्री सुरेंद्र बड़ा जी की देखरेख में।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को उनके वास्तविक मूल्य एवं समाज निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका का एहसास कराते हुए उनके भीतर छिपी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता को जागृत करना था। कार्यक्रम में नशे एवं बुरी आदतों से होने वाले शारीरिक और मानसिक दुष्प्रभावों की जानकारी तथा अच्छी आदतें अपनाकर उज्ज्वल भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया गया। https://drive.google.com/drive/folders/1DLXXz0d_BPBU-uzUitJL60Qlma66bmnp?usp=sharing साथ ही तनाव मुक्त एवं सकारात्मक जीवन के लिए संतोष, धैर्य, आत्मसम्मान, आत्मप्रेम और दूसरों के प्रति सम्मान का महत्व समझाया गया। अंत में सभी ने सामूहिक रूप से राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास किया, जिससे सकारात्मक ऊर्जा एवं आत्मिक शांति का अनुभव हुआ।  कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को नशा मुक्त, तनाव मुक्त एवं सकारात्मक जीवन अपनाकर एक स्वस्थ और श्रेष्ठ समाज के निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया गया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्रह्माकुमारीज राउरकेला (सेंटर सर्टिफिकेट नंबर 1055) के बी.के. राजीव – मेडिकल विंग वक्ता एवं श्री उमेश चंद्र बेहरा, इंस्पेक्टर, क्राइम ब्रांच का सराहनीय योगदान रहा।

RELATED ARTICLES

सबसे लोकप्रिय