Homeसमाचारबिलारी: ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र पर आध्यात्मिक संदेशों के साथ मनाई गई दीपावली 

बिलारी: ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र पर आध्यात्मिक संदेशों के साथ मनाई गई दीपावली 

बिलारी,उत्तर प्रदेश। ब्रह्माकुमारीज बिलारी सेवा केंद्र पर दीपावली पर्व हर्षोल्लास एवं आध्यात्मिक वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर सेवा केंद्र प्रभारी बीके अलका दीदी ने कहा कि जिस प्रकार हम दीपावली पर अपने घरों की सफाई करते हैं, उसी प्रकार मन की सफाई कर बुराइयों एवं विकारों को दूर करना चाहिए। परमात्मा की स्मृति से ही जीवन में सच्चा प्रकाश आता है।

मीरापुर से पधारीं बीके अनमोल दीदी ने रामायण का आध्यात्मिक रहस्य बताते हुए सभी को सीता की तरह पवित्र बनने, श्रीराम की तरह परमात्मा के प्रति लगन रखने तथा सभी का सहयोगी बनने की प्रेरणा दी।

बीके अनीता दीदी ने राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास कराकर शांति की अनुभूति करवाई। वहीं मथुरा से आये बीके राजू भाई ने हास्यवर्धक गतिविधियों के माध्यम से सभी को शुभभावनाएं देने का संदेश दिया तथा प्रदूषण रहित दीपावली मनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में सभी ने सकारात्मक विचारों को अपनाने और अपने जीवन को ज्ञान एवं योग के प्रकाश से प्रकाशित करने का संकल्प लिया।

इस कार्यक्रम में लगभग 300 भाई बहनों से भाग लिया।

RELATED ARTICLES

सबसे लोकप्रिय