ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

0
158

बिगड़ते प्रकृति के संतुलन को हम सभी को मिलकर बचाना है -शिशुपाल शोरी विधायक कांकेर

कांकेर (छ. ग) :ब्रह्मकुमारीज के ग्रामविकास प्रभाग के अंतर्गत ब्रह्माकुमारीज कांकेर के तत्वाधान में कलेक्ट्रेड तिराहा मे सुबह 9 बजे वृक्षारोपण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे कांकेर विधायक शिशुपाल शोरी, और विशिष्ट अतिथि के रूप मे नगरपालिका कांकेर की नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति सरोज ठाकुर, भूतपूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जितेंद्र ठाकुर, जेल अधीक्षक खोमेश मंडावी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी दिनेश यादव ने शिरकत की। संस्था की संचालिका बीके रामा दीदी ने सभी अतिथियों का तिलक और पुष्प से सम्मान किया। सभी ने अलग – अलग प्रकार के पौधे लगाए, इस अवसर पर विधायक शोरी ने अपने उद्बोधन में कहा आज पेड़ तेजी से कट रहे हैं, जलवायु परिवर्तन हो रहा है, और प्रकृति का संतुलन बिगड़ गया है, इसे हम सभी को मिलकर बचाना है आज के समय मे वृक्षारोपण की महत्ती आवश्यकता है, इस पुनित कार्य के लिए मैं संस्था को साधुवाद देता हूं बधाई देता हूं। नगरपालिका अध्यक्ष सरोज ठाकुर ने कहा आज के परिवेश में इसकी बहुत आवश्यकता है, आप लोग बिल्कुल सही दिशा मे उत्तम कार्य कर रहे हो, आप सभी को शुभकामनाएं। भूतपूर्व नगरपालिका अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा ब्रह्मकुमारीज द्वारा यह सराहनीय कार्य हर वर्ष किया जाता है इनसे सभी को सीख लेनी चाहिए, इनके द्वारा पिछले वर्ष भी जो पौधे लगाए गए थे वे आज भी जीवित अवस्था मे हैं, आप वृक्ष लगा कर उसे संरक्षित भी करते हैं, यह कार्य हमेशा करते रहें, मैं धन्यवाद देता हूं। जेल अधीक्षक खोमेश मंडावी ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा मैंने कल ही सोशल मीडिया न्यूज में देखा , दिल्ली में एक आक्सीजन शॉप खुला है जहां 15मिनट तक आक्सीजन लेने का चार्ज 299 रुपए है, तो हम जब एक पौधा लगाते हैं तो बहुत आक्सीजन जनरेट करते हैं , हमारा संवैधानिक कर्तव्य है की पर्यावरण को जीव जंत्तुओ को, प्रकृति को हम हम संरक्षण दे।  इस अवसर पर बस्तर बंधु के संपादक सुशील कुमार शर्मा, और ब्रह्मकुमारीज के सदस्य मौजूद थे वहां कुल 15 फलदार छाया दार उपयोगी पौधे रोपे गए जिसमे बादाम, जामुन , आम, महुआ, करंज, पीपल, आदि थे संचालिका रामा दीदी ने जानकारी दी सभी पौधे वन विभाग की ओर से आवेदन के द्वारा निशुल्क प्रदान किए गए थे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें