कूचबिहार, पश्चिम बंगाल : गुंजबाड़ी ब्रह्माकुमारी मेडिटेशन सेंटर में बड़े ही हर्षोल्लास, उमंग और आध्यात्मिक वातावरण के बीच पवित्र भाई दूज का पर्व मनाया गया। इस शुभ अवसर पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। माननीय शिवू जी, विशिष्ट समाजसेवी; माननीय मीनाल जी, प्रिंसिपल; माननीय प्रोफेसर डॉ. सुशोभन जी, अलीपुरद्वार विश्वविद्यालय; माननीय माधवी जी, प्रिंसिपल; माननीय चैतन्य जी, प्रिंसिपल तथा ब्रह्माकुमारी सेंटर की इंचार्ज बी.के. संपा़ बहन जी उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम में भाई दूज के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि हमारे मस्तक के मध्य भाग में आत्मा का निवास है। आत्मा एक चैतन्य ज्योतिर्बिंदु है और परमात्मा भी परम ज्योतिर्बिंदु हैं।
मस्तक पर लगाया जाने वाला तिलक केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि आत्म-स्मृति, पवित्रता और परमात्म-स्मृति का प्रतीक है। यह तिलक हमें अपने वास्तविक स्वरूप को पहचानने तथा सभी के प्रति शुभभावना और मंगलकामना रखने की प्रेरणा देता है।
इस पावन पर्व का आध्यात्मिक संदेश है कि हर आत्मा के जीवन में सुख, शांति, प्रेम, पवित्रता और खुशहाली बनी रहे। सभी का कल्याण हो और प्रत्येक के जीवन में शुभता का संचार हो।
इसी मंगल भावना और आध्यात्मिक उद्देश्य के साथ आज का भाई दूज उत्सव बड़े ही आनंद, प्रेम और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।



