Homeराज्यमध्य प्रदेश।इंदौर : वरिष्ठ राजयोगिनी एवं समर्पित ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन जी ने...

इंदौर : वरिष्ठ राजयोगिनी एवं समर्पित ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन जी ने आज प्रातः अपना पुराना देह त्याग किया

इंदौर,मध्य प्रदेश। वरिष्ठ राजयोगिनी एवं समर्पित ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन जी ने आज प्रातः अपना पुराना देह त्याग कर अव्यक्त वतन में बापदादा की गोद में समा गईं।

आपकी आयु 74 वर्ष थी तथा आपने अपने जीवन के अमूल्य 48 वर्ष परमपिता शिव बाबा की श्रीमत पर चलते हुए ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की सेवाओं में पूर्ण समर्पण एवं निष्ठा के साथ व्यतीत किए।

आपका स्नेह, तपस्या, त्याग, पवित्रता एवं ईश्वरीय सेवाओं के प्रति समर्पण हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

बाबा से यही आत्मिक प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने दिव्य सानिध्य में स्थान दें तथा उनके निमित्त परिवार एवं समस्त ब्रह्मावत्सों को इस दुखद घड़ी में शक्ति और धैर्य प्रदान करें।

अंतिम संस्कार दिनांक : 23 नवंबर 2026, सोमवार समय : प्रातः 11:00 बजे , स्थान : मालवा मिल, इंदौर

RELATED ARTICLES

सबसे लोकप्रिय