Homeराज्यगुजरातवडोदरा-अटलादरा: ब्रह्माकुमारीज़ और शहर पुलिस द्वारा श्रद्धांजलि - सदभावना कार्यक्रम आयोजित

वडोदरा-अटलादरा: ब्रह्माकुमारीज़ और शहर पुलिस द्वारा श्रद्धांजलि – सदभावना कार्यक्रम आयोजित

वडोदरा-अटलादर,गुजरात: ब्रह्माकुमारीज़ सेवा केंद्र और शहर  ट्रैफिक पुलिस के संयुक्त उपक्रम में सड़क दुर्घटना में दिवंगत आत्माओं की स्मृति में श्रद्धांजलि –  सदभावना  कार्यक्रम एवं शांति यात्रा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में  सेवा केंद्र संचालिकाबी.के. डॉ. अरुणा दीदी, वडोदरा ट्रैफिक डिपार्टमेंट से एसीपी डी.एम. व्यास साहब,पीआई जे.वी. पंडित साहब,पीआई एम. परमार साहब, पीआई  के.जे. राणा साहब,कस्टम ऑफिसर बी.के. दशरथभाई,माउंट आबू हेड क्वाटर से पधारे बी.के. रमेशभाई विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बी.के. डॉ.अरुणा दीदी सभा को संबोधित करते हुए कहा की सड़क दुर्घटना का मुख्य कारण कहीं ना कहीं हमारी एकाग्रता की कमी या मन का शांत नहीं होना ही होता है। अंदर स्थिरता नहीं है तभी ये सारी घटनाएं होती हैं। अगर परमात्मा के साथ हमारे मन की तार जुटी हुई हो तो मन शांत व स्थिर होता है, अगर हमारे भाव शुभ हों तो अटेंशन रखना सरल हो जाता है जिससे हम 70 से 80% दुर्घटनाएं रोक सकते हैं। मेडिटेशन का अर्थ ही यह है कि व्यक्ति स्वयं का ध्यान रखे जिसका अभिप्राय है कि मैं क्या देख रहा हूं, क्या सुन रहा हूं, क्या पढ़ रहा हूं, क्या बोल रहा हूं। यह जागरूकता ही स्वयं का ध्यान रखना है। मैं सबसे यही आग्रह करती हूं कि हम सभी मेडिटेशन को अपने जीवन का एक अंग बनाकर यह जागरूकता जिंदगी में जरूर लाएं तभी समाज बाहरी और आंतरिक हर प्रकार की दुर्घटनाओं से मुक्त बनेगा। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए राजयोग मेडिटेशन कराया और “ट्रैफिक नियमों का पालन ही सच्ची श्रद्धांजलि है” ऐसा प्रेरणादायी संदेश दिया।

एसीपी  डी.एम. व्यास साहबने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए सबसे पहले सेल्फ डिसिप्लिन बहुत जरूरी है। हमें स्वयं को ट्रैफिक नियमों का पालन करना हम सभी व्यक्ति की जिम्मेदारी है। सभी बातों के लिए हम पूरी तरह से पुलिस या साशन पर निर्भर नहीं हो सकते। तन मन को शांत रखने और सेल्फ डिसिप्लिन के लिए राजयोग एक श्रेष्ठ माध्यम है।

पीआई  जे.वी. पंडित साहब ने कहा कि व्यक्ति, वस्तु और परिस्थिति ये तीन हमारे ऊपर बहुत बड़ा प्रभाव डालती है। और इन प्रभावों से अपने को अलग रखते हुए अपने विवेक अनुसार चलना ब्रह्माकुमारीज़ में सिखाया जाता है। जब आप यहां आकर मेडिटेशन सीखेंगे तो आप अपने जीवन को नकारात्मकता में से सकारत्मकता कि ओर ले जा सकते है और यही सभी दुर्घटनाओं या समस्याओं का समाधान है

पीआई एम. परमार साहब ने सभी को स्वयं की और समाज की सुरक्षा के लिए प्रतिज्ञा करवाई |
इस अवसर पर संपूर्ण सभागृह में गहन शांति छा गई थी। सभी भाई-बहनों ने मौन में रहकर, प्रभु की याद में स्थित होकर दिवंगत आत्माओं को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी सद्गति के लिए शुभ भावना और शुभ कामना व्यक्त की।

कार्यक्रम के अंत में दीप प्रज्वलन करके सद्भावना यात्रा निकाली गई।  250 भाई-बहनों ने उपस्थिति दी और प्रसाद ग्रहण किया।
Photos & Videos Link

https://drive.google.com/drive/folders/1wvAprhCEfDalFk7SLGpg5oHyEVdqBe6L?usp=sharing

RELATED ARTICLES

सबसे लोकप्रिय