Homeराजस्थानमाउंट आबूमाउंट आबू: सराला बेट के मठाधिपति महंत रामगिरी महाराज ने ब्रह्माकुमारीज की...

माउंट आबू: सराला बेट के मठाधिपति महंत रामगिरी महाराज ने ब्रह्माकुमारीज की मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बी.के. मोहिनी दीदी से की सद्भावना भेंट

माउंट आबू ,राजस्थान: महाराष्ट्र के प्रसिद्ध संत एवं सराला बेट के मठाधिपति पूज्य महंत गुरुवर्य रामगिरी महाराज का अहमदाबाद आगमन पर आत्मीय स्वागत किया गया। सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ब्रह्माकुमारीज की ओर से बी.के. भाविका दीदी एवं बी.के. डॉ. दीपक हरके ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान पूज्य महंत रामगिरी महाराज ने ब्रह्माकुमारीज की वरिष्ठ मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बी.के. मोहिनी दीदी से आत्मीय भेंट की। इस अवसर पर आध्यात्म, राजयोग, ध्यान एवं समाज में सकारात्मक परिवर्तन को लेकर सौहार्दपूर्ण संवाद हुआ।

इसके साथ ही महंत रामगिरी महाराज ने राजयोगिनी ऊषा दीदी से मुलाकात की तथा ओम शांति रिट्रीट सेंटर (ORC) की निदेशक बी.के. आशा दीदी से भेंट की। उन्होंने ज्ञान सरोवर की निदेशक राजयोगिनी बी.के. सुदेश दीदी से भी मुलाकात कर आध्यात्मिक ज्ञान, राजयोग साधना एवं संस्था की विभिन्न सेवाओं पर चर्चा की।

महंत रामगिरी महाराज ने ब्रह्माकुमारीज गॉडलीवुड के ध्यान केंद्र का भी दौरा किया, जहां उन्होंने ‘मैजिक ऑफ मेडिटेशन’ शो तथा ‘स्पिरिचुअल साइंस लैब’ का अनुभव लिया। आधुनिक तकनीक के माध्यम से ध्यान, राजयोग एवं आध्यात्मिक विज्ञान को प्रस्तुत करने वाले इन विशेष उपक्रमों की उन्होंने सराहना की।

इस अवसर पर पूज्य महंत रामगिरी महाराज ने नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट सेवा कार्य करने वाली कर्नाटक ज़ोन की ब्रह्माकुमारी बहनों को सम्मानित भी किया। नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए आध्यात्मिक जागरूकता, जनसहभागिता एवं समाजसेवा के माध्यम से किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई।

संत परंपरा और राजयोग की आध्यात्मिक सेवाओं के बीच संवाद, सद्भाव एवं आध्यात्मिक आदान-प्रदान की दृष्टि से यह यात्रा महत्वपूर्ण रही।

RELATED ARTICLES

सबसे लोकप्रिय